May 2, 2024, 12:04 pm

Delhi News: दिल्ली में कपकपाती ठंड का कहर, येलो अलर्ट हुआ जारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 23, 2024

Delhi News: दिल्ली में कपकपाती ठंड का कहर, येलो अलर्ट हुआ जारी

Delhi News: राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार सुबह से ही शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का दौर अभी जारी रहेगा।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली में कपकपाती ठंड का कहर जारी है। मंगलवार सुबह से ही शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। वहीं सोमवार दोपहर को धूप निकलने से लोगों को थोड़ा राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का दौर अभी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

हवा में नमी का स्तर 91 प्रतिशत तक बना रहेगा और हवा 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। दिल्ली में सुबह 7 बजे का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। फरीदाबाद में 7 डिग्री, गाजियाबाद में 7 डिग्री, गुरुग्राम में 8 डिग्री, ग्रेटर नोएडा में 7 डिग्री और नोएडा में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें…

Ghaziabad News: इस सोसाइटी की हाई राइज बिल्डिंग में लगी आग, मची अफरा-तफरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.