May 2, 2024, 6:34 pm

मेरठ जाना आसान.. लेकिन सफर हुआ महंगा। जाने कैसे।

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 26, 2022

मेरठ जाना आसान.. लेकिन सफर हुआ महंगा। जाने कैसे।

अगर आप भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे हैं तो अब आपकी जेब ढीली होने वाली है। आम जनता की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। कहीं भी कोताही नहीं बरती जा रही। गैस सिलेंडर फिर CNG-PNG और अब एक और महंगाई की मार आम जनता में पड़ रही है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर अब आपको ज्यादा टोल देना होगा। टोल की पुरानी दरों में बढ़ोतरी की गई। अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर 155 रुपए टोल टैक्स देना होगा। पहले 140 रुपए टोल टैक्स देना होता था। अब टोल टैक्स बढ़ाकर 155 कर दिया है।

सड़क परिवहन, राज मंत्रालय ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली की अनुति दी है। एक अप्रैल से ये नियम लागू हो जाएंगे। टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। टोल टैक्स की दरों में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी हो चुकी है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा। 2-4 दिन में प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

पिछले साल ही जारी हो गया था नोटिफिकेशन
नेशनल हाइवे ने 2021 में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था 1 अप्रैल से अब नोटिफिकेश लागू होगा। पहले 25 दिसंबर 2021 से टोल वसूली की तैयारी थी लेकिन इसे टाल दिया था।अब इसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.