May 2, 2024, 6:59 pm

Delhi Fire Update: अबतक 27 की मौत, 29 लापता। यहां जानिए क्या हैं हालात ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday May 14, 2022

Delhi Fire Update: अबतक 27 की मौत, 29 लापता। यहां जानिए क्या हैं हालात ?

Delhi Fire Update: दिल्ली के मुंडका आग हादसे में अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 29 लोग लापता बताए जा रहे हैं। https://gulynews.com के पास मिसिंग लोगों की पूरी लिस्ट है। इस लिस्ट में आप उन लोगों का नाम देख सकते हैं। जिनके बारे में अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका है।

आग के कारण कई शव इस तरह से झुलस गए हैं कि उनके शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। जिसके बाद इन शवों की शिनाख्त के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस बीच पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। IPC की धारा 304, 308, 120 और 34 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। जिस कंपनी में आग लगी थी, उस कंपनी के मालिक वरुण गोयल (Varun Goyal) और हरीश गोयल (Harish Goyal) दोनों को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आशंका जताई जा रही है कि का कहना है कि मुंडका फैक्ट्री में और शव मिलने की आशंका बढ़ गई है। सेकंड फ्लोर पर सर्च में राख के अंदर मानव अंग मिले हैं। आग लगने की जानकारी शुक्रवार को शाम 4.40 बजे मिली थी। करीब 7 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि देर रात 12 बजे आग फिर से धधकने लगी, जिस पर वहां मौजूद दमकल कर्मियों ने काबू पाया। रेस्क्यू टीम ने इमारत की खिड़कियां तोड़कर फंसे लोगों को बचाया। रात को NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.