May 2, 2024, 6:53 am

प्यार की चाह में फंस मत जाना। ‘प्यार’ से ठग रहे अपराधी

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 23, 2022

प्यार की चाह में फंस मत जाना। ‘प्यार’ से ठग रहे अपराधी

आजकल लोग प्यार ढूंढने के लिए भी अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐप्प के जरिए मिलते हैं। एक-दूसरे को डेट करते हैं। आजकल जिसका ब्यॉय फ्रेंड या गर्ल फ्रेंड नहीं हो तो दोस्त की चिढ़ाते हैं। गर्लफ्रेंड-ब्यॉय फ्रेंड बनाना कॉमन हो गया है।

आप भी किसी ऐप्प का इस्तेमाल करके अपना लवर ढूंढ रहे है तो सतर्क रहें। इंटरनेट पर प्यार का जाल फेंक कर फंसाया जा रहा है।

हम आपको पिछले कई दिनों से साइबर ठगी को लेकर सतर्क कर रहे हैं। साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। लोग इसके झांसे में आते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने अब ठगने का नया तरीका ढूंढा है। अब ‘प्यार’ से ठग रहे हैं। इंटरनेट के जरिए महिलाओं को अपने लिए आकर्षित करते हैं। महंगे गिफ्ट्स भेज कर उनका भरोसा जीतते हैं। फिर अपनी कोई परेशानी बताकर महिलाओं से पैसे ऐंठते हैं।

पुलिस ने कई ऐसी गैंग को पकड़ा है जो महिलाओं से प्यार के नाम पर ठगी कर रहे थे।

ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है

साइबर ठग खुद को विदेशी बताकर महिलाओं को बहकावे में लेते हैं। अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। वो कई महिलाओं को रिक्वेस्ट भेजते हैं। महिलाएं भी विदेशियों के जाल में आसानी से फंस जाती हैं। आरोपी महिला से पहले दोस्ती बढ़ाएगा, शादी का वादा करेगा। उनको कीमती तोहफे भेजेने की बात कहेगा। उसके बाद झूठ बोलेगा कि गिफ्ट कस्टम में फंस गया है। फिर कस्टम अधिकारी बनकर अलग-अलग टैक्स के नाम पर बैंक खातों में से पैसे लेता रहता है। जब तक महिला को पता न चले तब तक पैसे निकालता रहता है।

आपको बता दें एक महिला डॉक्टर इसका शिकार हो चुकी हैं। इसकी जानकारी दिल्ली DCP श्वेता चौधरी ने दी। कहा- महिला डॉक्टर भी साइबर क्राइम का शिकार हो चुकी हैं। अपराधी ने खुद को UK का डॉक्टर बताकर दोस्ती की। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई। फिर प्यार का झांसा देकर 1.75 लाख रुपए ठगे।

DCP श्वेता चौधरी ने कहा- दिल्ली पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है। अगर कोई महिला ठगी का शिकार होती है तो बिना डरे पुलिस में शिकायत करें। अपनी पहचान छिपाकर भी शिकायत कर सकती है।

DCP श्वेता चौधरी ने बताया अफ्रीकन युवक भारतीय नागरिकों को लालच देकर काम करने के लिए कहते हैं और अपने साथ मिला लेते हैं। ठगी करने में भारतीय नागरिक कामयाब हो जाए तो उसे पैसे देते हैं। अगर भारतीय नागरिक साथ दे तो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.