April 19, 2024, 12:07 pm

गुरूवार को इस तरह से करेंगे पूजा तो होंगी ये परेशानियां दूर।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 24, 2022

गुरूवार को इस तरह से करेंगे पूजा तो होंगी ये परेशानियां दूर।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। विष्णु भगवान देवताओं के गुरू है। गुरुवार को भगवान विष्णु का व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। आपकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। भगवान विष्णु की पूजा से कुंडली में गुरू दोष खत्म हो जाता है।

गुरुवार को क्या करें

पानी में हल्दी डालकर नहाएं
गुरुवार को पानी में हल्दी डालकर नहाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है। पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता था।

पीले रंग के कपड़े पहनें
गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना चाहिए। इससे भगवान विष्णु बहुत खुश होंगे। और आपको शक्ति देंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास जागेगा।

केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार को केले के पेड़ में जल चढ़ाएं। पूजा करें। गुरुवार को केले की पूजा करना शुभ माना जाता है। ये बहुत लाभकारी होता है।

केसर या हल्दी का तिलक लगाएं
केसर का रंग पीला होता है। पूजा के बाद केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। जिससे आपका दिमाग शांत रहेगा और मानसिक शक्ति बढ़ेगी।

गुरुवार की पूजा से दूर होगी परेशानियां

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
अगर आपकी शादी में परेशानी चल रही है। आपस में नहीं बन रही है। लड़ाइयां हो रही है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो गया है तो । भगवान विष्णु को पीले रंग के कपड़े पहनाएं। पीले फूल चढ़ाएं। पीले चावल चढ़ाएं। पीली मिठाई का भोग लगाएं औ उसका प्रसाद लें।

संतान प्राप्ति के लिए

शादी के कई साल बाद भी बच्चे नहीं हो रहे हैं। डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। तो निराश मत होएं। भगवान विष्णु पर भरोसा करें। गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें। हल्दी, चना, पीले फल, पीली टॉफी दान करें। आपको जरूर खुशखबरी मिलेगी।

आर्थिक हालात ठीक करने के उपाय

गुरुवार के दिन किसी को पैसे उधार न दें। किसी से पैसे उधार लेना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से कंडली में बैठा गुरु खराब होता है। कुंडली का गुरु खराब होगा। तो आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाएगी। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। पीला तिलक लगाएं। इससे धन में वृद्धि होगी।

बीमारियां दूर भगाएं
कहा जाता है कि गुरुवार का व्रत रखने से, भगवान विष्णु की कथा पढ़ने से। पीले रंग का कपड़ा पहनने से। पीला खाना खाएं। ऐसा करने से आप स्वस्थ रहेंगे।

पढ़ाई में आ रही परेशानी दूर होगी
अगर किसी बच्चे की पढ़ाई में कोई समस्या आ रही है। बार-बार बाधा आ रही है। तो गुरुवार को धार्मिक या पढ़ाई की किताब दान करें। सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.