May 3, 2024, 6:47 am

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन 7 राज्यों में केस बढ़े

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 15, 2022

देश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन 7 राज्यों में केस बढ़े

Coronavirus increase in case: एक बार फिर से भारत में कोरोना का खतरा बढ़ता दिख रहा है। आये दिन कोरोना के नए मामले जगह- जगह से देखने को मिल जाते है। खासकर दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे इलाके में कोरोना अपना कहर दिख रहा है। जिसे देख कर लगता है कि जल्द ही कोरोना की चौथी लहर दस्तक देने वाली है।

देश के कुल 734 जिलों में से 29 ऐसे हैं, जहां वीकली पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है।वहीं, 23 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है, जबकि 8 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 20% से ज्यादा है। हाल ही में, 1 हजार से ज्यादा नए केस मिले। जबकि, पिछले कुछ दिनों से देश में 700 से 800 के करीब कोरोना के केस आ रहे थे।

दिल्ली ने दिख कोरोना का कहर
दिल्ली की बात करें तो 2 महीने बाद कोरोना पॉजिटिविटी रेट 2.70% हो गया है। इससे पहले 5 फरवरी को पॉजिटिविटी रेट 2.87 था। दिल्ली में इस वक़्त रोजाना कोरोना के करीब 100 से 200 नए मरीज मिल रहे हैं। हाल ही में, दिल्ली में कोरोना के 299 नए केस मिले।

गुरुग्राम और मुंबई में पहुंचा कोरोना
हरियाणा के गुरुग्राम में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अभी यहां 148 कोरोना के मरीज मिले। वहीं, मुंबई में भी कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। मुंबई में 73 नए मरीज मिले।

7 राज्यों में बढ़ रहा कोरोना
केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, हरियाणा, मणिपुर और ओडिशा में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। केरल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10% है। वहीं, मिजोरम में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश का अपर सियांग जिले में 100%, यानी सभी लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 12.50% है। मणिपुर में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.41% है और ओडिशा के खोर्धा जिले में यह 8.68% है।

यह भी पढ़ें:- कोरोना का साइडइफेक्ट्स। स्कूल खुलते ही फिर किया गया बंद। अब ऑनलाइन क्लास ही होंगे! https://gulynews.com/noida-school-closed-due-to-covid-cases-found-in-school/

Leave a Reply

Your email address will not be published.