May 4, 2024, 8:50 am

पंजाब: AAP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं को बड़ा तोहफा

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 19, 2022

पंजाब: AAP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं को बड़ा तोहफा

पंजाब के सीएम बनने के बाद भगवंत मान एक्शन में आ गए हैं। पंजाब में AAP की बड़ी जीत में भगवंत मान की अहम भूमिका रही। सीएम बनने के बाद भगवंत मान ने पहली कैबिनेट बैठक की। और पहली कैबिनेट बैठक में ही बेहद अहम फैसले लिए।

पंजाब कैबिनेट के अहम फैसले

पंजाब में 25 हजार सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी।
पुलिस विभाग में 10 हजार पदों पर भर्तियां होंगी।
अलग-अलग विभागों में 15 हजार नौकरियां लगेंगी।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी(AAP) ने युवाओं से नौकरी देने का वादा किया था। कैबिनेट की पहली ही बैठक में सीएम भगवंत मान ने वादा पूरा कर दिखाया।

पंजाब के अलग-अलग बोर्ड, कॉरपोरेशनों और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भी भरा जाएगा। मंत्रिमंडल ने 3 महीने के सरकार के खर्चों का बजट के लिए समय तय किया है।  यह बजट जून में पेश किया जाएगा। साथ ही कैबिनेट बैठक में सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.