April 24, 2024, 2:56 am

पंजाब के नए मंत्री कौन-कौन ? हरभजन सिंह को क्या मिला ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 19, 2022

पंजाब के नए मंत्री कौन-कौन ? हरभजन सिंह को क्या मिला ?

पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब मंत्रियों का भी शपथग्रहण हो गया है।  पंजाब में AAP सरकार के 10 मंत्रियो ने शपथ ली, समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में हुआ। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आइए जानें किस-किसको मिली मंत्रिमंडल में जगह ?

हरपाल सिंह चीमा
सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा ने मंत्री पद की शपथ ली, वो लगातार दूसरी बार चनाव जीते हैं। उनकी उम्र 47 साल हैं। और बता दें की वो पेशे से वकील हैं।

डॉ बलजीत कौर
AAP विधायक डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली, उनकी उम्र 46 साल है, वो मलोट सीट से विधायक हैं।
वो 2021 में AAP में शामिल हुई थीं। बलजीत कौर सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आई थीं और पेशे से डॉक्टर हैं।

हरभजन सिंह ईटीओ
हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली, उनकी की उम्र 53 साल है, वो जंडियाला सीट से चुनाव जीते हैं। हरभजन सिंह ने 2017 में AAP पार्टी ज्वॉइन की थी। वो पेशे से वकील हैं।

लालचंद क़टारूचक्क
लालचंद क़टारूचक्क ने भी मंत्री पद की शपथ ली, इनकी उम्र 53 साल है। लालचंद क़टारूचक्क भोआ सीट से चुनाव जीते हैं, 2020 में AAP में शामिल हुए थे लालचंद क़टारूचक्क

गुरमीत सिंह
32 साल के गुरमीत सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। वो बरनाला सीट से विधायक हैं। पेशे से इंजीनियर हैं।

ब्रह्मा शंकर
AAP विधायक ब्रह्मा शंकर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उनकी उम्र 56 साल है। होशियारपुर सीट चुनाव जीते हैं।
साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे।

हरजोत सिंह
हरजोत सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली, उनकी उम्र 31 साल है। वो श्री आनंदपुर सीट से चुनाव जीते थे। हरजोत सिंह पेशे से वकील हैं।

लालजीत सिंह भुल्लर
लालजीत सिंह भुल्लर ने भी मंत्री पद की शपथ ली, उनकी उम्र 40 साल है, वो पट्टी सीट से चुनाव जीते हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल
कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली, उनकी उम्र 60 साल है, वो अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.