April 29, 2024, 4:54 am

Bharat Ratna Award: इन हस्तियों को भारत रत्न से किया गया सम्मानित, आडवाणी को कल मिलेगा अवार्ड

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 30, 2024

Bharat Ratna Award: इन हस्तियों को भारत रत्न से किया गया सम्मानित, आडवाणी को कल मिलेगा अवार्ड

Bharat Ratna Award: भारत रत्न अवार्ड से जुड़ी बड़ी अपडेट है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज समारोह के दौरान पांच हस्तियों को भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। जिन्हे अवार्ड दिया गया उनमें प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत ठीक न होने के कारण उन्हें कल सम्मानित किया जायेगा।

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित…

बतादें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन सबको मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, खराब स्वास्थ्य की वजह से लाल कृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर सम्मान दिया जायेगा।

आडवाणी को कल मिलेगा अवार्ड

बताया जा रहा है की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाएंगी। आडवाणी की सेहत ठीक नहीं है इसलिए उन्हें घर जाकर सम्मान दिया जाएगा। आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं। आडवाणी के अलावा कर्पूरी ठाकुर को भी अवार्ड दिया जा रहा है। वह बिहार में कई सुधारों के लिए जाने जाते हैं।

क्या है भारत रत्न अवार्ड?

‘भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिए दिया जाता है। यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है। भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। यह सम्मान सबसे पहले स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था। तब से कई लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें…

Galgotias University News: गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी जापानी भाषा, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

साल 1954 में भारत रत्न केवल जीवित व्यक्ति को ही दिया जाता था, लेकिन 1955 में मरणोपरांत भी भारत रत्न दिए जाने का प्रावधान जोड़ा गया। एक साल में सिर्फ़ तीन भारत रत्न ही दिए जाते हैं। अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान दिया गया है। आखिरी बार यह सम्मान साल 2019 में दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.