May 17, 2024, 4:03 pm

Bharat Ratna Award: भारत रत्न सम्मान से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने की घोषणा

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday February 3, 2024

Bharat Ratna Award: भारत रत्न सम्मान से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने की घोषणा

Bharat Ratna Award: भारतीय जनता पार्टी की धुरी खलने वाले, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जल्द ही भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके कहा की मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी है।” इस खबर के बाद से लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे वे भारत रत्न अवार्ड के लिए सभी का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार (Bharat Ratna Award) भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि एलके आडवाणी हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं और भारत के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

बताया जाता है कि राममंदिर आंदोलन से लालकृष्ण आडवाणी ने देश की सियासत बदल दी थी। भाजपा के दिग्गज नेता आडवाणी ने 1990 में राममंदिर आंदोलन की शुरुआत की थी। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा की थी। उनकी रथयात्रा ने देश की राजनीति बदलकर रख दी थी। 1992 के अयोध्या राममंदिर आंदोलन भी उनके नेतृत्व में हुआ था।

यह भी पढ़ें…

Big Political News: CM नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

लालकृष्ण आडवाणी कौन हैं

बीजेपी के धुरंधर नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कराची में हुई। बताया जाता है कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ सेंट पैट्रिक हाईस्कूल में पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने सिंध कॉलेज से पढ़ाई की। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया। लालकृष्ण आडवाणी जब 14 साल के थे तब वो संघ से जुड़ गए। 1951 में वो जनसंघ से जुड़े. उसके बाद 1977 में जनता पार्टी का साथ निभाया। 1980 में बीजेपी का उदय हुआ। इसके साथ ही भारत की राजनीति में अटल आडवाणी युग की शुरुआत हुई। अटल आडवाणी की जोड़ी ने देश की राजनीति की दिशा को बदल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.