April 26, 2024, 11:52 pm

Priyanka Chopra At Ayodhya: पति और बेटी के संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, भक्ति में दिखीं सराबोर…देखें वीडियो

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 20, 2024

Priyanka Chopra At Ayodhya: पति और बेटी के संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, भक्ति में दिखीं सराबोर…देखें वीडियो

Priyanka Chopra At Ayodhya: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर है। प्रियंका चोपड़ा अपनी पूरी फैमिली के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या गई हैं। इस दौरान वे पीली साड़ी में नजर आईं। प्रियंका की अपने पति निक जोंस और बेटी मालती के साथ की वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra At Ayodhya) हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आईं हैं। प्रियंका मुंबई आते ही इवेंट में शामिल हुईं थीं। प्रियंका और मालती के बाद उनके पति निक जोनस भी इंडिया आ गए थे। निक के इंडिया आने के बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी अयोध्या गई हैं। प्रियंका की फैमिली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में प्रियंका येल्लो कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं निक जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार में ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए। प्रियंका की मां मधु ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। मालती भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लग रही थी।

फैंस कर रहे हैं कमेंट

प्रियंका के वायरल वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘भक्ति में ही शक्ति है। वहीं कुछ लोग हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। फैंस को प्रियंका का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो…

इंडिया इवेंट में शामिल होने के लिए आईं भारत

बताया जा रहा है की प्रियंका बीते हफ्ते ही इंडिया इवेंट में शामिल होने के लिए आईं थीं। उनकी इवेंट से कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। उसके बाद ईशा अंबानी की होली बैश में प्रियंका गईं थीं। प्रियंका और मालती के साथ इस साल होली मनाने के लिए निक जोनस भी इंडिया आ चुके हैं। निक जैसे ही इंडिया आए थे उसके बाद से फैंस को लग रहा था कि ये कपल इस साल यहीं होली मनाएगा। मालती की ये इंडिया में पहली होली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.