April 27, 2024, 1:47 am

Delhi Corona Case : दिल्ली में corona के केस फिर बढ़े। और बढ़ा खतरा, सावधानी बरतें।

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday April 27, 2022

Delhi Corona Case : दिल्ली में corona के केस फिर बढ़े। और बढ़ा खतरा, सावधानी बरतें।

Delhi Corona Case : दिल्ली में एक बार फिर से corona के मामले में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली में आज corona संक्रमितों की संख्या एक बार फिर 1300 के पार पहुंच गया है। जिसके बाद से corona के एक्टिव मरीजों की संख्या 4800 से ज्यादा पहुंच गया है।

कितने आए केस ?

बीते 24 घंटे के दौरान corona के 1367 नए केस सामने आए हैं। यह 6 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा केस का यह मामला है। बीते 6 फरवरी को 1410 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1 संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई।

दिल्ली में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4832 हो गई है।  10 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हैं। बीते 10 फरवरी को एक्टिव मरीजों की संख्या 5438 पहुंच गई है।

इस बीच नोएडा में भी corona के 110 नए केस आए हैं। बीते कुछ दिनों में देखा गया है कि दिल्ली एनसीआर में corona के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.