March 29, 2024, 7:22 pm

किन्नर को पैसे देते हैं तो हो जाओ सावधान !

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 9, 2022

किन्नर को पैसे देते हैं तो हो जाओ सावधान !

देशभर के लोगों में किन्नरों की दुआओं पर बहुत विश्वास है। कहा जाता है किन्नरों की दुआ खाली नहीं जाती। वो जो आशीर्वाद दे वो फलता है। लोग इनकी बददुआ से डरते हैं भी हैं। इसलिए इनको पैसे दे देते हैं। ट्रेन, बस या सड़क पर किन्नर आपसे पैसे ले ही जाते हैं। और हम भी चुपचाप 10 का नोट थमा देते हैं। लेकिन किन्नरों की आड़ में कुछ लोगों ने इसकों धंधा बना लिया है।

ऐसा ही एक हैरान करने वाली घटना भगवान श्हरी राम की नगर अयोध्या से आई है। अधोय्या में रहने वाला अभिषेक, नकली किन्नर बनकर लोगों को लूट रहा था।  अयोध्या किन्नर समाज ने इसका विरोध किया, नकली किन्नर अभिषेक ने खुद को किन्नर समाज की मुखिया रही गुलशन बिंदु की बेटी बताया। लेकिन गांव वालों ने अभिषेक की सूचना किन्नर समाज को दी।  जिसके बाद अभिषेक को पुलिस के हवाले किया गया

आपको बता दे अभिषेक नौटंकी का काम करता था। पैसे कम मिलने पर उसने किन्नर का नकली रूप ले लिया। अभिषेक कई महीनों से किन्नर बनकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

लोगों के जागरूक होने की जरूरत है कुछ युवक किन्नरों का रूप लेकर सरेआम लोगों से पैसे वसूलते हैं। लेकिन आम जनता समझ ही नहीं पाती।  क्योंकि हमारे दिमाग में सेट है कि इनको नाराज नहीं करना है।

यह भी पढ़ें:-

क्या आप भी 40 की उम्र में Hot, Young और Sexy दिखना चाहती हैं ? तो आज से ही शुरू करें ये करना

Leave a Reply

Your email address will not be published.