September 29, 2024, 10:47 am

Yamuna expressway toll tax charges :- 1 अक्टूबर से महंगी हो जाएगी यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें, 12 फ़ीसदी तक हुई वृद्धि

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday September 27, 2024

Yamuna expressway toll tax charges :- 1 अक्टूबर से महंगी हो जाएगी यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें, 12 फ़ीसदी तक हुई वृद्धि

Yamuna expressway toll tax charges :- यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अक्तूबर से नई टोल दरें लागू होंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि की है। नई दरों के मुताबिक मोटरसाइकिल, तीन पहिया व ट्रैक्टर के लिए 247.5 रुपये टोल लगेगा।

यीडा की 82वीं बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के टोल की नई दरें लागू करने का फैसला किया गया। इससे पहले वर्ष 2021-22 में दरें बढ़ाई गई थी।

Noida news :- नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक दौड़ेगी एलआरटी, एक ही फेज में होगा निर्माण

चार पहिया, जीप, हल्के वैन के लिए 486.75 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन और मिनी यान के लिए 759 रुपये, बस व ट्रक के लिए 1542.75 रुपये, भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए 2186.25 रुपये और विशाल आकार के वाहन के लिए 3027.75 रुपये अदा करने होंगे। यह टोल ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के बीच का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.