May 17, 2024, 4:05 pm

खाकी के इस चेहरे पर गर्व है, मसीहा बनी पुलिस

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 19, 2022

खाकी के इस चेहरे पर गर्व है, मसीहा बनी पुलिस

जहां हम सब होली के दिन रंगों में सराबोर थे। होली का त्योहार मना रहे थे । मन से सभी गिले-शिकवों को दूर कर आपस के मनभेद और मतभेद को खत्म कर खुशियां मना रहे थे। वहीं एक महिला ऐसी भी थी। जिसके लिए न कोई होली थी न कोई त्योहार। अपनी जिंदगी से इतनी परेशान थी कि आत्महत्या के सिवा दूसरा रास्ता नहीं सूज रहा था। अपनी परेशानी से वो इतनी परेशान हो गई कि वो आत्महत्या करने यमुना पुल पहुंच गई। और जिदंगी समाप्त करने वाली ही थी तब ही एक पुलिसकर्मी मसीहा बनकर आया।

दरअसल मामला सहारनपुर का है जहां एक महिला ने अपने शराबी पति के उत्पीड़नों से इतनी परेशान गई कि उसने यमुना नदी में कूदकर जान देने की सोच ली। और यमुना नदी के पुल पर पहुंच गई। तभी एक पुलिसकर्मी ने देखा कि कोई महिला जा देने आई है। पुलिसकर्मी ने पहुंचकर तुरंत महिला को रोका।

महिला ने अपना नाम सीता बताया। सीता ने कहा- वह अपने पति राम मनिहारान के शराब पीकर उसे मारने पीटने की आदत से तंग आ गई थी। इसलिए खुदकुशी करना चाहती थी।

महिला की जान बचाने वाले चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने महिला को परिवारवालों को सौंपा।
SSP आकाश तोमर ने SI नरेश भाटी को 5000 रूपए इनाम देने की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published.