July 27, 2024, 9:44 am

Weather Update Today: यूपी के 19 जिलों में भयंकर ठंड, येलो अलर्ट जारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday January 14, 2024

Weather Update Today: यूपी के 19 जिलों में भयंकर ठंड, येलो अलर्ट जारी

Weather Update Today: यूपी में भीषण सर्दी अब रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और दिन रात सर्द हो रही है। चार दिन से छिपे सूर्य ने शीतलहर का असर और सर्द कर दिया। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार प्रदेश में 2.7 °C पारा सहारनपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा, कानपुर में 3 °C , मेरठ में 4.8°C, बरेली में 5.4°C, लखनऊ में 6°C रायबरेली में 7.4°C तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 7°C के बीच रहा है।

क्या है पूरा मामला

पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के चलते  ठंड में कमी नहीं हो रही। इस पर चार दिन से छिपे सूर्य ने शीतलहर का असर और सर्द कर दिया। शनिवार को भी रवि के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं से जनवजीवन प्रभावित रहा। इसके अलावा सुबह के समय कोहरा भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। अभी 48 घंटे तक सर्दी का सितम ऐसा ही बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement

शनिवार का दिन भी पूरी तरह से कोल्ड डे रहा। हाड़कंपाऊ ठंड से हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं। लोग शहर में पड़ रही ठंड की तुलना पहाड़ों में हो रही बर्फवाारी की ठंड से कर रहे हैं। शनिवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा और सुबह से लेकर शाम तक शहरवासी कांपते हुए नजर आए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।

दिन का तापमान दो दिन से स्थिर है जबकि रात का तापमान गिरा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कई स्थानों पर 9 जनवरी को हल्की वर्षा का अनुमान है।अगले दो- तीन दिन ठंढ के साथ घना कोहरा जारी रहने के आसार हैं। उसके बाद पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में वृद्धि से सर्दी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 213 दर्ज किया गया।

दिन रात के तापमान में अंतर कम, बढ़ रही है ठंड

अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री नीचे पहुंच गया है और रात का तापमान भी गिरता जा रहा है। शहर सर्द हवाओं की चपेट में है। जब दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाता है तो सर्दी का सितम और बढ़ जाता है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर होने से पिछले दस दिन से ठंड का जोर अधिक हो गया है।

दिल्ली में 16 जनवरी तक होगी कड़ाके की सर्दी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में 16 जनवरी तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शनिवार (13 जनवरी 2024) को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। कोहरे का असर कई विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें…

New Features in X App: एलन मस्क का नया प्लान जानकर चौंक जाएंगे यूजर्स, X एप मे भी में एड होगा नया फीचर

आईएमडी ने कोहरे और शीतलहर के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा – चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3-7°C के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.