May 3, 2024, 6:38 pm

पैसों की चाह में घर बना सेक्स का अड्डा

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 16, 2022

पैसों की चाह में घर बना सेक्स का अड्डा

पैसे का लालच इतना बुरा चढ़ा कि महिला ने खुद के ही घर को गंदा कर लिया। महिला ने घर को ही सेक्स का अड्डा बना लिया। लोग उसके घर आते गलत काम करते और चले जाते।महिला, लड़िकयों को घर बुलाकर उनसे गलत काम करवाती। वो महिला एक कॉलोनी में रहकर ये काम कर रही थी। उसे न समाज का डर। न ही खुद की इज्जत की परवाह। पैसे कमाने की आड़ गंदा खेल, खेल रही थी महिला। कॉलोनी के लोग उस महिला की इस हरक से परेशान हो गए थे। उनके के छोटे बच्चे, बेटियां हैं। क्या प्रभाव पड़ेगा उन पर इन सबका। अच्छे विचारों के लिए अच्छा वातावरण बहुत जरूरी है। जो कि आरोपी महिला के कारण खराब हो रहा था।

उत्तराखंड के कई जिलों में सेक्स का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है। सेक्स रैकेट हर जगह बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड के कई जिलों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

दरअसर ये मामला पंतनगर के गायत्री बिहार का है।  जहां एक महिला एक कॉलोनी में रहकर अपने ही घर में सेक्स रैकेट चला रही थी। घर में हर रोज अनजान लोग आते-जाते रहते थे। पड़ोसियों ने तंग आकर पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही नोडल अधिकारी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छापेमारी की। टीम ने वहां पहुंचकर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला समेत 6 लड़कियों और आदमियों को आपत्तिजनक हालत पाया। मौके से 6 मोबाइल, 6300 रुपए बरामद किए। आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.