April 20, 2024, 4:22 pm

नर्सिंग की स्टूडेंट से शादी का वादा कर रेप।

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 16, 2022

नर्सिंग की स्टूडेंट से शादी का वादा कर रेप।

प्यार में वो ताकत होती है जिससे पत्थर दिल भी पिघल जाता है। प्यार से इंसान जो चाहे करवा सकता है। कविता(बदला हुआ नाम) उसने भी कई सपने देखे। किसी से प्यार किया। अपना पूरा भविष्य सोच लिया था। अपनी पूरी जिंदगी उसके साथ बिताने के सपने देखने लगी थी। खुद से भी ज्यादा उस व्यक्ति पर भरोसा करने लगी थी। जिससे वो प्यार करती है। लेकिन जब भरोसा टूटता है तो इंसान के दिल के भी टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं।

कविता भोपाल में नर्सिंग की छात्रा है। वहां अपना भविष्य बना रही लेकिन उसका भविष्य कोई अंधकार में डाल देगा उसने सोचा नहीं होगा। कविता गुनमा की रहने वाली। हर दिन गांव से कॉलेज आया करती थी। । आरोपी युवक जिसने प्यार का झांसा दिया वो अपनी मौसी से मिलने कविता के गांव आया करता था। दोनों की मुलाकात हुई। और दोनों में नजदीकियां बढ़ी। आरोपी युवक ने भोपाल में किराए का मकान लिया। और कविता को मिलने बुलाया। आरोपी युवक प्यार का दावा करने लगा। कविता को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। कविता प्यार के कारण सब बर्दाश्त करती रही। लेकिन कविता को जब पता लगा। युवक शादी नहीं करेगा। फिर कविता ने उसके खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया। और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत लिखवाई।

कविता का आरोप है। युवक ने प्यार में फंसाकर शादी का झांसा दिया। शादी का वादा करके युवक ने कविता के साथ रेप किया। फिर शादी की बात से मुकर गया। आरोपी युवक की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी युवक खेती करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.