April 25, 2024, 12:19 am

अब इस अपार्टमेंट में महिला ने मारे मेड को थप्पड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 21, 2023

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला सफाईकर्मी को लात और थप्पड़ मारते दिखाई दे रही है।

वीडियो में क्या है?

जानकारी के अनुसार, इस वीडियो में सोसाइटी के ए टावर निवासी एक महिला की महिला सफाईकर्मी से कूड़े को लेकर झड़प हो गई थी। ऐसे में सोसाइटी की निवासी महिला ने उसके सफाई करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उसके साथ मारपीट की। महिला सफाईकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोगों ने क्या कहा?

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावर ए में 1204 फ्लोर पर महिला रहती है। बीते शनिवार को सुबह के समय फ्लैट के बाहर कूड़ा रखा हुआ था। ऐसे में कूड़े की पन्नी खो जाने की वजह से कूड़ा फ्लोर पर गिर गया था। लॉबी एरिया में सफाई के लिए आई महिला सफाईकर्मी कचरे को उठाकर एक तरफ उठाकर डाल रही थी, तभी उससे उस महिला की चप्पल पर कूड़ा गिरा गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथी मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाकर कहा कि इस तरह की हीरोइन कहां से ले आते हो।

वीडियो यहां देखें :-

एक्शन में पुलिस

नोएडा पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान आरोपी की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

आरोप है कि घटना के दौरान महिला ने सफाईकर्मी के साथ मारपीट भी की है। पिटाई से हालत बिगड़ने पर महिला सफाईकर्मी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.