July 6, 2024, 1:23 am

UP Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday May 31, 2024

UP Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश की संभावना

UP Weather Update: देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी की मार ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन अब राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी।

क्या है पूरा मामला

बतादें, उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में कुछ दिनों से भीषण गर्मी के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं राजधानी लखनऊ में 42 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं अब मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

1995 के बाद सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया

लखनऊ में गुरुवार को तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। 1995 के बाद यह सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है, तब 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया था। बीते कुछ दिनों के दौरान दिन और रात भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान की बात करें तो 32.4 डिग्री गुरुवार को रहा। इससे पहले 1982 में न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री पहुंचा था।

भीषण गर्मी से कई जगहों पर लोगों को राहत मिलने की संभावना

हालांकि मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भीषण गर्मी से कई जगहों पर लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर और बस्ती मंडल के साथ ही आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुक्रवार को हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

Authority Took Action: बिजली कनेक्शन के लिए प्राधिकरण की अनुमति लेना अनिवार्य, अवैध निर्माण को रोकने के लिए बड़ा फैसला

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं अयोध्या मंडल में भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश होने पर तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है। बारिश के कारण रात के वक्त भी तापमान में कमी आ सकती है। हालांकि फिर चार जून को भीषण गर्मी के साथ उमस का असर पूरे दिन रहेगा।

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा

बता दें कि गुरुवार को बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। बुलंदशहर में दिन के वक्त अधिकतम तापमान करीब 48 डिग्री रहा। वहीं लखनऊ में भी गुरुवार तल्ख गर्मी का असर देखने को मिला है। शुक्रवार को भी लखनऊ और आसपास के इलाकों में हीटवेब की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.