May 21, 2024, 9:27 am

FONRWA Election Update: फोनरवा के चुनाव की तय हुई तारीख.. अगले महीने की इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 5, 2023

FONRWA Election Update: फोनरवा के चुनाव की तय हुई तारीख.. अगले महीने की इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

FONRWA Election Update: फेडरेशन ऑफ़ नॉएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन यानी फोनरवा के चुनाव के लिए तारीख तय हो गई है। फोनरवा का चुनाव अगले महीने नवंबर में कराया जाएगा। आगामी चुनाव को लेकर आज एक अहम बैठक हुई।

बैठक में क्या हुआ

फेडरेशन ऑफ़ नॉएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONRWA Election Update) के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। नोएडा के सेक्टर-52 फोनरवा कार्यालय में आज फोनरवा कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का फैसला किया गया।

कब होगा चुनाव

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक फेडरेशन ऑफ़ नॉएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन यानी फोनरवा के चुनाव से संबंधित बैठक में चुनाव की तारीखों पर आखिरी मुहर लगा दी गई। फोनरवा का चुनाव अगले महीने 19 नवंबर 2023 को कराया जाएगा।

चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हुई

इस खास चुनाव को संपन्न करने के लिए चुनाव अधिकारियों की भेद नियुक्ति कर दी गई है। फोनरवा चुनाव के लिए चार चुनाव अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन चुनाव अधिकारियों में कर्नल (आर) एस.के. वैद्य, डी. के. खरबंदा, वीएस नगरकोटी, लोकेश सिन्हा का नाम शामिल है।

इस तारीख को होगी एजीएम

फोनरवा के महासचिव के के जैन ने बताया कि दिवाली और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बैठक में फोनरवा कार्यकारिणी 2023-25 का चुनाव उन्नीस नवंबर को कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आगामी 22 अक्टूबर 2023 को फोनरवा कार्यालय में होगी। वर्ष 2022-23 के वर्ष आय-व्यय का ब्यौरा व बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई, जिसे कार्यकारणी के सभी सदस्यों द्वारा ध्वनि मत से स्वीकृत किया गया। महासचिव के के जैन ने किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा की जल्दी ही मुख्य कार्यपालिका अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक की जाएगी जिसमे लंबित कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के के जैन , अशोक मिश्रा , विजय भाटी , पवन यादव, अशोक त्यागी , अनिल चौहान , विनोद शर्मा , सुशील यादव , उमाशंकर शर्मा , जयपाल सिंह , एडवोकेट लाट साहिब लोहिया, अंजना भागी, भूषण शर्मा , एन. के सोलंकी , अशोक कुमार शर्मा , आर. के उप्रेती, अशोक कुमार शर्मा ,सुशील यादव , देवेंद्र सिंह , प्रदीप वोहरा , श्याम सिंह यादव, धर्मेंद्र शर्मा , प्रदीप मिश्रा आदि सदस्य उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.