May 17, 2024, 3:32 pm

Tips to Improve Eyesight: रोजाना करें ये काम, घट जाएगा चश्मे का नंबर…बढ़ेगी रोशनी

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 18, 2024

Tips to Improve Eyesight: रोजाना करें ये काम, घट जाएगा चश्मे का नंबर…बढ़ेगी रोशनी

Tips to Improve Eyesight: आंखे हमारे शरीर के सबसे अधिक महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। लेकिन आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई आंखों की समस्याओं से परेशान दिखाई देता है। ज्यादातर लोगों को कम उम्र से ही चश्मा लगाना पड़ता है। कमजोर आंखों की रोशनी को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके ठीक किया जा सकता है। खासकर इन 5 चीजों को फॉलो कर आप नजर का चश्मा भी हटा सकते है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

क्या है पूरा मामला

क्या चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस (Tips to improve eyesight) के उपयोग के बिना आंखों की रोशनी को ठीक किया जा सकता है? कुछ डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव हैं जिन्हें करके आप आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं और अपना सालों पुराना चश्मा हटा सकते हैं। हालांकि सलाह के लिए आई केयर प्रोफेशनल्स से सलाह लेना सबसे बेस्ट है, लेकिन कुछ प्राकृतिक तरीके हैं जो कुछ लोगों को अपनी आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए अपना सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये तरीके हर किसी के लिए काम नहीं कर सकते हैं और रिजल्ट अलग-अलग हो सकते हैं। यहां कुछ प्राकृतिक तरीके दिए गए हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

आंखों की एक्सरसाइज

रेगुलर आई एक्सरसाइज करना चश्मा हटने की संभवाना को बढ़ा सकता है। इसमें आंखों को घुमाना, आंखों को बंद करके पुतली को घुमाना, लंबे दूरी के लक्ष्य पर नजर लगाना और अन्य आसान व्यायाम शामिल होते हैं।

न्यूट्रिशन

आपकी आंखों के लिए सही न्यूट्रिशन बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में आंखों के लिए पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन ए, सी और जिंक शामिल करें। इसके अलावा तेज मसाले दार खाने और फास्टफूड से बचना चाहिए।

आयुर्वेदिक उपाय

आंखों की रोशनी बढ़ाने में आयुर्वेदिक उपाय बहुत ज्यादा कारगर होते हैं। इन उपायों को नियमित तौर पर अपनाकर आप बहुत आसानी और सरल तरीके से अपनी आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इन उपायों में जैसे कि त्रिफला, आंवला, शतावरी, शंकुपुष्पी, ब्राह्मी आदि का नियमित सेवन करने से आंखों को बहुत फायदा मिलता है।

अच्छी नींद

पर्याप्त नींद लेना भी आपकी आंखों के लिए जरूरी है। अच्छी नींद आंखों के लिए जरूरी आराम देती है और चश्मा की जरूरत को कम कर सकती है।

यह भी पढ़ें…

Allahabad High Court’s Decision: अब नहीं कोई किरायेदार कर पायेगा मालिक की प्रॉपर्टी पर कब्जा, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

अच्छी प्रकार से आंख की देखभाल

आंखे हमारे शरीर के सबसे अधिक महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। हर किसी को अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करना जैसे कि लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने न बैठना, नियमित रूप से आंखों को आराम देना, नियमित रूप से आंखों को धोना और आंखों के लिए नियमित चेकअप कराना भी जरूरी है। इसके साथ ही नियमित तौर पर हेल्दी डाइट लेना चाहिए और डायरेक्ट रोशनी से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.