May 3, 2024, 6:33 am

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण, 54 सालों बाद दुर्लभ संयोग…क्या होगा राशियों पर असर

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 6, 2024

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण, 54 सालों बाद दुर्लभ संयोग…क्या होगा राशियों पर असर

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 54 सालों बाद सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। हालांकि, ये भारत में दिखाई नही देगा लेकिन इसका विभिन्न राशियों पर प्रभाव जरूर पड़ेगा। इस लिए गृहण कल के दौरान विशेष सावधानियों जा ध्यान देना है। चलिए जानते हैं इन सबके बारे में विस्तार से….

क्या है पूरा मामला

बतादें, चैत्र अमावस्या (Surya Grahan 2024) पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 08 अप्रैल अमावस्या तिथि पर यह सूर्य ग्रहण लंबा चलेगा, जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट का होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई तरह के दुर्लभ योग भी बनेगा। यह सूर्य ग्रहण चैत्र माह का अमावस्या तिथि को मीन राशि और रेवती नक्षत्र में घटित होगा। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण के बारे में सभी जानकारी…

दुर्लभ संयोग में साल का पहला सूर्य ग्रहण

54 साल बाद 08 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक साथ कई दुर्लभ संयोग लेकर आने वाला है। जैसे…

  • 08 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।
  • यह ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा।यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
  • 54 वर्षों बाद इस तरह का संयोग बन रहा है। इसके पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था।
  • 08 अप्रैल को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब इस दौरान कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। यानी ग्रहण में सूर्य पूरी तरह से गायब हो जाएगा। इसके चलते दिन अंधेरा हो जाएगा।
  • इस सूर्य ग्रहण के दौरान धूमकेतु तारा भी साफ नजर आएगा। दुनिया के जिन-जिन हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण लगेगा वहां सौर मंडल में मौजूद शुक्र और गुरु भी  साफ नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण का दिन और समय

08 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो आधी रात को 02 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा

भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें…

Noida Airport News: एयरपोर्ट पर तमाम कार्यों का केंद्र सरकार के अधिकारियों ने लिया जायजा, कर्मचारियों की तारीफ की

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक नजरिए से सूतक को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण पर ग्रहण के शुरू होने के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और राहु दोनों ही रेवती नक्षत्र में मौजूद होंगे।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव इन राशियों पर पड़ेगा

08 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मेष, वृश्चिक, कन्या, कुंभ और धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इन राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.