September 19, 2024, 6:37 am

WAR – जारी है जंग, किन शहरों पर कब्जा करना चाहता है रूस

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 2, 2022

WAR – जारी है जंग, किन शहरों पर कब्जा करना चाहता है रूस

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 7वां दिन है…24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला…यानी करीब 150 घंटे से यूक्रेन में लगातार बम, गोले, मिसाइल और टैंक गरज रहे हैं…7 दिन में कैसे यूक्रेन की तस्वीर बदल गई है… इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है…Ukraine में मौजूद इंडियन एंबेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है… जंग खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच एक दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही है… जिसके बाद यूक्रेन भी बेहद एग्रेसिव हो गया है। रूसी सेना यूक्रेन के ज्यादातर शहरों में घुस गई है।

किन शहरों को कब्जा करना चाहता है रूस ?
कीव- यह यूक्रेन की राजधानी है और बहुत ही पुराना शहर है। कीव की जनसंख्या 2.9 मिलियन है। कीव अपनी आधुनिकता और चर्चों के लिए जाना जाता है।
खारकीव – इस वक्त यहां जोरदार जंग जारी है। यह यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। रूस बॉर्डर के बेहद नजदीक यह मॉर्डर्न सिटी है। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग रूसी भाषा बोलते हैं और यहां की आबादी करीब 1.4 मिलियन है।
मारियुपोल- यहां रूस की मजबूत पकड़ है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस यहां के अलगाववादियों की मदद करता आया है और रूस की ऐसी मदद के कारण यहां असंतोष भड़कता रहता है। क्रीमिया के पास होने के कारण रूस इस पर कब्जा करना चाहता है।
बर्डियांस्क– यह शहर अपने बीचेस और मड बाथ यानी मिट्टी के स्नान के लिए फेमस है। इस शहर की जनसंख्या 1 लाख से थोड़ी ज्यादा है। हर साल इस शहर में 50 लाख लोग पर्यटन के लिए बाहर से आते हैं। रणनीतिक लिहाज से यह शहर बेहद अहम है।
खेरसॉन- यहां के पोर्ट सामरिक लिहाज से बेहद अहम है। पहले कभी ये शहर रूसी काला सागर बेड़े का बेस था. इस पर कब्जा करने के साथ ही रूस के लिए पश्चिम में ओडेसा का रास्ता खुल जाएगा। यहां की आबादी करीब पौने 3 लाख की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.