May 3, 2024, 10:58 am

RRB News: रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार निकालेगा नोटिफिकेशन, मिलेंगी नौकरी….रेल मंत्री ने दी जानकारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday February 6, 2024

RRB News: रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार निकालेगा नोटिफिकेशन, मिलेंगी नौकरी….रेल मंत्री ने दी जानकारी

RRB News: देश में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेल मंत्रालय ने एक नई पहल की है। रेलवे भर्ती बोर्ड अब साल में चार बार रोजगार की नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। जिसमे कैलेंडर के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल जनवरी से मार्च के बीच असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल, मई और जून का समय निर्धारित किया गया है। जुलाई से सितंबर तक जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिक्स और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। लेवल 1, मंत्रालय की ओर से और पृथक श्रेणियों के लिए भर्ती अक्तूबर से दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार (RRB News)  रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से तीन फरवरी को जारी वार्षिक भर्ती कैलेंडर से नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा। वार्षिक कैलेंडर में वे महीने दर्ज किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक वर्ग के लिए वर्ष में चार बार रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिल सके।

कैलेंडर के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल जनवरी से मार्च के बीच असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल, मई और जून का समय निर्धारित किया गया है। जुलाई से सितंबर तक जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिक्स और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। लेवल 1, मंत्रालय की ओर से और पृथक श्रेणियों के लिए भर्ती अक्तूबर से दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें…

Hyundai IPO: LIC का भी टूटेगा रिकॉर्ड, कार बनाने वाली ये कंपनी दिवाली तक करेगी कुछ ऐसा…

वार्षिक भर्ती कैलेंडर से उम्मीदवारों के लिए बढ़ेंगे अवसर

वैष्णव ने कहा, पहले तीन से चार साल के अंतराल के बाद भर्ती अभियान आयोजित किया जाता था। इससे उम्मीदवार आयु सीमा के कारण अवसर से चूक जाते थे। अब हमारे पास हर साल भर्ती आयोजित करने के लिए एक कैलेंडर होगा, इससे युवाओं को बहुत फायदा होगा। यदि कोई उम्मीदवार पहले प्रयास में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है तो उसे भर्ती में शामिल होने के लिए आगे के अवसरों के बारे में जानकारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.