April 20, 2024, 5:42 pm

Noida: वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में उठा आवारा कुत्तों का मुद्दा। प्रशासन को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday July 28, 2022

Noida: वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में उठा आवारा कुत्तों का मुद्दा। प्रशासन को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की।

Noida News: नोएडा के प्रतीक लौरल (Prateek Laurel, Noida)  सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमे 100 महिला व पुरुष सदस्यों ने भाग लिया।

क्यों खास रहा मीटिंग ?

नोएडा के सेक्टर 120 स्थित प्रतीक लौरल (Prateek Laurel, Noida) सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिकों की एक अहम बैठक हुई। यह बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की थी। सोसाइटी की क्लब में यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सबसे पहले सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया । कोषाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष (2021-2022) का आय, व्यय का लेखा जोखा पेश किया जो GBM द्वारा पारित किया गया। सचिव एस एस राघव ने समिति द्वारा इस वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।प्रतीक लौरल सोसाइटी में समिति द्वारा सीएमओ गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से फ्री vaccination कैंप 06 जून, 2022 को लगवाया जिसमे 60 लोगों ने इसका लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें:-

ED Raid On Arpita: अबतक 50 करोड़ कैश ज़ब्त, आधे-आधे किलो के 6 कंगन मिले। करोड़ों का ज्वेलरी बरामद।

स्ट्रीट डॉग्स बड़ी समस्या

बैठक में आवारा कुत्तों पर भी विचार विमर्श किया गया। आवारा कुत्तों द्वारा काटने की बढ़ रही घटनाओं से छुटकारा पाने के लिए सचिव द्वारा किए गए प्रयास के बारे में सदस्यों को विस्तारपूर्वक बताया गया। इस संबध में सचिव ने CEO (GBN), DM GBN और CP GBN को मेल लिखकर शिकायत दर्ज की व डेलीगेशन भी जाकर मिला। समय व परिस्थिति अनुकूल होने पर सदस्यों को भ्रमण के लिए ले जाया जायेगा।

Prateek Laurel Meet
Prateek Laurel Meet

स्मार्ट फोन व कंप्यूटर की बेसिक जानकारी देने हेतु पूर्व की भांति Age well foundation के सहयोग से क्लासेज चलाई जायेंगी। कुछ सदस्यों ने गाने सुनाकर, बांसुरी व अन्य संगीत वाद्य बजाकर सभी का मन मोह लिया और माहौल को खुशनुमा बना दिया।
सभा की समाप्ति के बाद सभी सदस्यों ने रुचिकर भोजन ग्रहणकर आनंद की अनुभूति की

 

यह भी पढ़ें:-

Monkeypox In UP: यूपी में मंकीपॉक्स से अबतक राहत। लेकिन इस बड़ी आफत से बचना जरूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.