May 17, 2024, 7:30 pm

Noida Transport News: नोएडा की सड़कों पर अब नहीं चलेगी ये बसें, शासन से की गई 100 नई बसों की मांग

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 31, 2024

Noida Transport News: नोएडा की सड़कों पर अब नहीं चलेगी ये बसें, शासन से की गई 100 नई बसों की मांग

Noida Transport News: नोएडा शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों से बसों को हटाया जाएगा। जिन बसों को चलते हुए 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है, उन बसों को सड़को से हटाने के लिए आदेश जारी हुआ है। इसके बदले शासन से 100 नई बसों की मांग की गई है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब नोएडा (Noida Transport News) और ग्रेटर नोएडा की सड़कों से बसों को हटाया जाएगा। जिन बसों को चलते हुए 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है, उन बसों को सड़को से हटाने के लिए आदेश जारी हुआ है। इसको देखते हुए नोएडा के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) से 100 नई बसों की मांग की हैं।

हर महीने चार से पांच बसों को हटाया जायेगा

नोएडा के यूपी रोडवेज डिपो से 15 साल पुरानी 70 बसों को सड़कों से हटाया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि बसें कम होने के बावजूद यात्रियों को परेशानियां नहीं होंगी। इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसों को हटाने के लिए सूची निगम को भेजी गई है। यह प्रक्रिया मई से दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान हर महीने चार से पांच बसें को हटाई जाएंगी। उधर, लोकसभा चुनाव के कारण बसों के आने और पत्राचार का मामला अभी ठंडे बस्ते में होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जुलाई 2023 में 23 नई बसें मिली थीं।

यह भी पढ़ें…

Banks Open On March 31: आज सन्डे को भी खुले रहेंगे बैंक, जानें कौनसी सर्विस मिलेंगी….

शासन से की गई 100 नई बसों की मांग

बता दें कि नोएडा डिपो से सहारनपुर, कासगंज, बाह, सादाबाद, बरसाना और बुलंदशहर समेत रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। अब 15 साल का समय पूरा कर चुकी बसों को मई से हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी और दिसंबर तक चलेगी। अगर शासन से बसें मिल जाएगी तो ग्रेटर नोएडा डिपो में 50 और नोएडा डिपो में 22 बसों की जरूरत पूरी होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.