July 27, 2024, 8:33 am

Noida News: श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित होगी श्री राम कथा और भूमि साधना

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday January 11, 2024

Noida News: श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित होगी श्री राम कथा और भूमि साधना

Noida News: भगवान श्री राम लला लंबे संघर्ष के बाद अपने भव्य मंदिर में बिराजने वाले हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। देश विदेश में जहां भी रामभक्त हैं,उनके आनंद और उत्साह की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि सदियों से जिस पावन अवसर का इंतजार था वह आने वाली 22 जनवरी को पूरा होने वाला है। इसी सिलसिले में नोएडा ने कृष्णा जन सेवा संस्थान की ओर से श्री राम कथा और भूमि साधना का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आने वाली 22 जनवरी को भगवान श्री राम, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पधारेंगे। इस शुभ अवसर का इंतजार रामभक्तों को वर्षों से था, जो अब जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके उपलक्ष्य ने पूरे देश में भगवान श्री राम के चरित्रों से जुड़े तरह तरह के कार्यक्रम, यज्ञ, भंडारा, भागवत, रामकथा और रामलीला जा आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसी सिलसिले में 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में कृष्णा जन सेवा संस्थान की तरफ से श्री राम कथा और भूमि साधना का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 जनवरी से 22 जनवरी तक नोएडा स्टेडियम रामलीला मैदान में चलेगा। श्री राम कथा को श्रद्धालुजन कथावाचक और अध्यात्म गुरु श्री श्री 1008 श्री राज राजेश्वरी पूरी जी के मुखारविंद से सुनेंगे। इस कार्यक्रम की सूचना 13 जनवरी को भगवा ध्वज यात्रा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 से कथा स्थल नोएडा स्टेडियम तक आयेगी। इसके साथ ही 14 जनवरी को कलश यात्रा सुबह 10 बजे चौड़ा गांव शिव मंदिर से कथा स्थल तक आयेगी और प्रातः 9 बजे भूमि साधना होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से कथा प्रारंभ हो जायेगी। भंडारा 6 बजे तक होगा जो 11 बजे सुबह से श्री ही जायेगा।

यह भी पढ़ें…

Noida News: ‘राम आयेंगे तो जलेंगे दिवाली के दिए’, अथॉरिटी ने की स्पेशल तैयारी

श्री राम कथा के प्रमुख आयोजक जो इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। इनमे मुख्य रूप से रानी चतुर्वेदी उपाध्याय कृष्णा जन सेवा संस्था.. सुंदरी चतुर्वेदी कार्यकर्ता कृष्णा जन सेवा संस्था.. सुमित चतुर्वेदी कृष्णा जन सेवा संस्था कार्यकर्ता… रामनिवास यादव जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नोएडा महानगर.. नवीन मिश्रा जी उपाध्याय भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर.. उज्जवल सिंह युवा मोर्चा.. उमंग मित्तल मंडल उपाध्याय नोएडा महानगर.. मोहित त्यागी.. संदीप कुमार..मनीष गुप्ता…निमित गोयल.. अमित सिंह भूपेन्द्र सिंह वरुण चंदेल वरुण यादव सिद्धांत शर्मा चावड़ा रघुनाथपुर पुष्कर शर्मा निठारी..आदि लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.