May 19, 2024, 8:35 pm

Noida News: खोड़ा में चला दिल्ली पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन प्रहार, इतने ठिकानों पर हुई छापेमारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday January 9, 2024

Noida News: खोड़ा में चला दिल्ली पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन प्रहार, इतने ठिकानों पर हुई छापेमारी

Noida News: नोएडा में बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली और नोएडा पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर नोएडा के खोड़ा में आपरेशन प्रहार चलाया। जिसके चलते पुलिस ने बदमाशों के करीब 28 ठिकानों पर दबिश दी है। ये आपरेशन करीब तीन घंटे तक जारी रहा।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक नोएडा में बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए खोड़ा में नोएडा कमिश्नरेट, गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन प्रहार चलाया। सोमवार को करीब तीन घंटे तक जारी रहे ऑपरेशन में खोड़ा के 28 ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने विभिन्न अपराध में शामिल आरोपियों और हिस्ट्रीशिटरों के घर पर धावा बोलकर जांच की। इस अभियान के तहत संदिग्ध लोगों को चिह्नित भी किया गया है।

Advertisement
Advertisement

सोमवार को खोड़ा में नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस की तरफ से संयुक्त रूप से दोपहर बाद ऑपरेशन प्रहार चलाया गया। पुलिस की टीम ने एनएच-24 की तरफ से यह अभियान शुरू किया गया। एडीसीपी मनीष मिश्र के मुताबिक अभियान के दौरान फरार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई गई। मौके पर खोड़ा निवासी जेल से छूटे बदमाशों के बारे में छानबीन की गई। एडीसीपी ने बताया कि पहले भी खोड़ा में इस तरह के तीन अभियान चलाए जा चुके हैं। अहम है कि खोड़ा नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच बसा हुआ सघन इलाका है। यहां बगैर सत्यापन के लोग रहते हैं। इस अभियान के पीछे इंटेलिजेंस को मजबूत बनाना भी मकसद है और अभियान से पुलिस को अतिरिक्त सूचनाएं भी मिली हैं।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: ग्रेनो अथॉरिटी से वसूले जायेंगे इतने करोड़ रुपए, इस विभाग ने जारी की आरसी

5 किमी के रेंज में चला अभियान

ऑपरेशन प्रहार करीब 5 किमी की रेंज में चला। इस अभियान का नेतृत्व एसीपी द्वितीय अरविंद कुमार ने किया। इनके साथ खोड़ा के एसएचओ व दिल्ली के गाजीपुर थाने के एसएचओ भी शामिल थे। नोएडा, दिल्ली व गाजियाबाद पुलिस की टीम ने सभी संदिग्ध स्थानों की जांच की। एसीपी द्वितीय अरविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस नोएडा के आसपास स्थित ऐसे स्थानों पर नजर रख रही है जहां संदिग्ध लोग छिपने और रुकने का प्रयास करते हैं। ऐसे पॉकेट में लगातार इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.