April 29, 2024, 7:25 am

Noida News: लव जिहाद का शिकार हुई लड़की, धर्मांतरण न करने पर दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday January 26, 2024

Noida News: लव जिहाद का शिकार हुई लड़की, धर्मांतरण न करने पर दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Noida News: नोएडा में एक लव जिहाद का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमे नोएडा शहर की कंपनी में काम करने वाली लड़की से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। पीड़ित की शिकायत कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जुबैर नाम के लड़के पर आरोप लगा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी एक लड़की नोएडा सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करती है। उसकी जान-पहचान छिजारसी में रहने वाले जुबैर से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और एक-दूसरे के संपर्क में आ गए और दोनों में प्यार हो गया। आरोप है कि 11 जनवरी को जुबैर ने लड़की को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद से जुबैर वीडियो की आड़ में लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। लड़की का आरोप है कि जुबैर उस पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। धमकी से परेशान होकर लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: फ्लैट पर कब्जे के बाद नही मिलेगा किराया, प्राधिकरण ने लिया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published.