April 29, 2024, 9:06 am

Noida News: अथॉरिटी ने शुरू की फ्लावर शो की तैयारियां, 22 फरवरी से होगा आयोजन

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday January 19, 2024

Noida News: अथॉरिटी ने शुरू की फ्लावर शो की तैयारियां, 22 फरवरी से होगा आयोजन

Noida News:  नोएडा में अक्सर ही हर महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, जिनमे प्राधिकरण की मुख्य भूमिका होती है। इसी सिलसिले में नोएडा में आगामी 22 फरवरी से फ्लॉवर शो का आगाज किया जायेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू करदी हैं। इस शो को 24 फरवरी तक नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमे 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक नोएडा में सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की ओर से नोएडा फ्लावर शो 2024 का आगाज 22 फरवरी से होगा। तीन दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन 24 फरवरी तक किया जा जाएगा। उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम करेंगे। प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

फ्लावर शो में 100 से अधिक स्टाल लगेंगे, जिसमें पौधे, फ्लावर पाॅटस व कैक्टस, बोनसाई, हैंगिंग गार्डन, वर्टिकल गार्डन सहित अन्य पौधे प्रदर्शित किए जाएंगे। शहर की हवा को शुद्ध करने के लिए शहरी इनडोर व आउटडोर 4000 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से ऐसे कई पौधे होंगे जो कि लोग अपनी किचन, बालकनी, कॉरिडोर और घरों की छतों पर आसानी से लगा सकते हैं। इस फ्लावर शो का मुख्य मकसद नोएडा में हरियाली को और अधिक बढ़ाने और शहर वासियों को घर में ही शुद्ध हवा देना है।

कार्यक्रम के दौरान कई संस्थाओं को आयोजन में शरीक होने का आमंत्रण पत्र दिया जाता है। इनमें कई सरकारी एजेंसियां अपने-अपने पौधों को प्रदर्शित करती हैं। इनमें से कुछ एजेंसियों को पुरस्कृत भी किया जाता है। स्कूली बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम भी होता है और उनको भी प्राधिकरण की ओर से पुरस्कार दिया जाता है। पूरे आयोजन के दौरान दूर-दूर से लोग पौधों की प्रदर्शनी देखने के लिए आते हैं। इसमें आकर्षण का केंद्र बोनसाई पौधा होता है। इसकी कई प्रकार की किस्मों का प्रदर्शन होता है। इसके अलावा रंगबिरंगे फूलों से पूरा स्टेडियम पटा होता है। पूरे दिन लोग यहां आकर आनंद उठाते हैं।

यह भी पढ़ें…

Ghaziabad News: रियल एस्टेट की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी, जाने पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published.