May 3, 2024, 2:35 am

Murder News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जयपुर में मर्डर, हत्यारे हुए गोली मारकर फरार

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday December 5, 2023

Murder News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जयपुर में मर्डर, हत्यारे हुए गोली मारकर  फरार

Murder News: जयपुर से हाल ही में एक बहुत ही दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर का है (Murder)। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या करदी गई। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।..

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या (Murder News) कर दी गई। मर्डर के तुरंत बाद वहां पर मौजूद करणी सेना के सदस्यों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।लेकिन अस्पताल में भर्ती करवाने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मर्डर क्यों किया गया, मर्डर करने वाले कौन थे, उन्हें किसने भेजा था, इन सब बातों का अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है।हालांकि FSL की टीम घटना स्थल पर मौजूद बताई जा रही है। राष्ट्रीय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से करणी सेना के प्रत्येक सदस्य में भारी आक्रोश बताया जा रहा है। सदस्यों का कहना है की किसी भी हालत में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह देखे वीडियो:

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो बदमाश 

सुखदेव सिंह हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने स्कूटी सवार को गोली मारकर स्कूटी छीनी थी। स्कूटी सवार नवीन को भी गोली मारी थी। सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.