July 27, 2024, 12:04 pm

Monkey Death in Water Tank: पानी की टंकी में मिली 30 बंदरों की लाश, मचा हाहाकार…इसी टंकी से सप्लाई हो रहा था पानी

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 4, 2024

Monkey Death in Water Tank: पानी की टंकी में मिली 30 बंदरों की लाश, मचा हाहाकार…इसी टंकी से सप्लाई हो रहा था पानी

Monkey Death in Water Tank: नगर निगम की लापरवाही का चौकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम की लापरवाही के कारण एक पानी की टंकी में लगभग 30 बंदर मरे हुए पाए गए। हैरानी की बात यह है की इसी पानी की टंकी का इस्तेमाल सोसाइटी में सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था। जानकारी मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

बतादें, तेलंगाना के नलगोंडा जिले (Monkey Death in Water Tank) में बुधवार को उस वक्त हाहाकार मच गया, जब एक पानी की टंकी में लगभग 30 बंदर मृत पाए गए। नंदीकोंडा नगर पालिका के अंतर्गत नागार्जुन सागर के पास पानी की टंकी से नगर निगम कर्मियों ने बंदरों के शव बाहर निकाले। पानी की टंकी का उपयोग हिल कॉलोनी में लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

इस तरह से टंकी में पहुंचे बंदर

बताया जा रहा है की नगर निगम के कर्मचारियों ने इसके ऊपर धातु की चादरें लगा दी थीं। अधिकारियों को संदेह है कि भीषण गर्मी के कारण बंदर पानी के लिए धातु की चादरों को हटाकर टैंक में घुस गए होंगे, लेकिन बाहर नहीं आ सके और डूब गए।

यह भी पढ़ें…

UP Lok Sabha Election: UP की वो सीटें जिनपर NDA और INDIA कर रहे हैं माथापच्ची, अभी तक नहीं घोषित हुए प्रत्याशी

नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इतनी बड़ी संख्या में बंदरों के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र के निवासी उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित थे, क्योंकि वे वही पानी पी रहे थे। उन्हें संदेह है कि बंदरों की मौत 10 दिन पहले हुई थी, जबकि वही पानी उन्हें पीने के लिए दिया गया था। उन्होंने लापरवाही के लिए नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.