May 4, 2024, 12:17 pm

Noida: प्यार का प्रस्ताव नहीं माना तो किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 27, 2022

Noida: प्यार का प्रस्ताव नहीं माना तो किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddh Nagar) के नोएडा (Noida) से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां के सेक्टर 113 (Sector 113) थाना इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की पर जानलेवा हमला किया। पता चला है कि आशिकी में डूबा यह लड़का लड़की के पास प्रेम प्रस्ताव लेकर गया था लेकिन लड़की के इनकार के बाद उसने गुस्से में आकर लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में लड़की घायल हो गई और उसकी जान बाल-बाल बची।

यह भी पढ़ें:-

पहले गला दबाई फिर ओवन में डाला, मां ने अपनी लाडली को मार डाला

क्या है पूरी कहानी?
सेक्टर 113 के थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि सेक्टर 113 के परथला गांव स्थित अंबेडकर विहार कॉलोनी की दसवीं कक्षा की छात्रा से अरुण कुमार मौर्य नाम का युवक एक तरफा प्रेम करता था। उसने कई बार छात्रा से अपने प्यार का इजहार भी किया था। लेकिन हर बार छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकराया दिया।
युवक ने एक बार फिर इजहार करने का सोचा लेकिन इस बार उसके इरादे कुछ और थे। जानकारी के मुताबिक  बताया जा रहा है  कि रात को जब छात्रा के परिवार वाले, घर से बाहर गए थे, तब अरुण मौका देखकर छात्रा के घर में घुस आया। एक बार फिर युवक ने  छात्रा से प्रेम का इजहार किया। पीड़िता के इनकार करने से युवक गुस्से में आ गया और छात्रा की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार कर दिया।
हमले में छात्रा घायल हो गई। आनन-फानन में छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वो खतरे से बाहर है।  इस बीच आरोपी अरुण पुलिस गिरफ्त से दूर है। अरुण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने में जुटी है। उम्मीद है कि वो जल्दी ही गिरफ्तार होगा।

यह भी पढ़ें:-

पहले रोकी गाड़ी.. फिर मारपीट की। लाखों रुपयों के साथ युवक को भी ले गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.