July 27, 2024, 2:28 pm

Lok Sabha Election Result 2024: अबकी बार किसकी सरकार?NDA-‘इंडिया’ में कांटे की टक्कर… जानें क्या कहते हैं चुनावी रुझान

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday June 4, 2024

Lok Sabha Election Result 2024: अबकी बार किसकी सरकार?NDA-‘इंडिया’ में कांटे की टक्कर… जानें क्या कहते हैं चुनावी रुझान

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। इस बार के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, भाजपा बहुमत से काफी दूर दिख रही है। नतीजों में अभी इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है। अभी तक के नतीजों से लग रहा है कि भाजपा की अगुवाई में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगा और पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मगर खिचड़ी सरकार के भी संकेत दिख रहे हैं। जब तक सभी नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। कई सीटों पर वोटों की गिनती जारी है और कई सीटों पर हार-जीत के नतीजे आ गए हैं। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। आज शाम तक देश की 542 लोकसभा सीटों के नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स।

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के लिए जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं, तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, मगर भाजपा अपने दम पर बहुमत से दूर होती दिख रही है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा के लिए ये नतीजे किसी झटके से कम नहीं हैं। अब तक लोकसभा चुनाव के जो रुझान आए हैं, उसमें देश में फिर से मोदी सरकार के आसार नजर आ रहे हैं, मगर फाइट काफी क्लोज है। अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो फिर भाजपा की यह हैट्रिक जीत होगी और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन जब तक फाइनल नतीजे नहीं आ जाते, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। क्योंकि इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है। यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यूपी में भाजपा से आगे सपा निकलती दिख रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज यानी 4 जून को सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रिजल्ट के मुताबिक, एनडीए अभी 293 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन भी 230 सीटों पर आगे है। नतीजों से भाजपा का 400 पार का सपना चकनाचूर होता नजर आ रहा है। शाम तक नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। चलिए जानते हैं लोकसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी सभी अहम खबरें…

गौतमबुद्ध नगर में डा.महेश शर्मा को बड़ी जीत

डॉ.महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से बड़ी जीत लगातार तीसरी बार बड़ी जीत हासिल की है। डॉक्टर महेश शर्मा के खाते में अभी तक 5,82,035 वोट आए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर महेन्द्र नागर 2,28,521 वोटों के साथ है। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी के खाते में दो बजे तक 1,73,828 वोट आए हैं। कुल मिलाकर डॉक्टर महेश शर्मा 3,53,514 वोटों से आगे चल रहे थे। वहीं सपा प्रत्याशी डा. महेंद्र सिंह नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी अभी मतगणना स्थल पर टिके हुए हैं। उन्हें अब जीत की उम्मीद नहीं है। भाजपा प्रत्याशी की 4 लाख की बढ़त के बाद सपा और बसपा कार्यकर्ता खामोश हो गए हैं।

दिल्ली में बीजेपी को क्लीन चिट

लोकसभा चुनावों के रुझान में राजधानी दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। दिल्‍ली की 7 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है और और अब तक के रुझानों में बीजेपी 6 सीटों और इंडिया गठबंधन 1 सीट पर आगे चल रही है। दिल्‍ली में इंडिया गठबंधन बीजेपी को कुछ सीटों पर कड़ी टक्‍कर देता नजर आ रहा है। नई दिल्‍ली सीट और चांदनी चौक सीट पर मतों का अंतर काफी कम है। यहां कुछ उलटफेर हो सकता है। नई दिल्‍ली सीट से फिलहाल भाजपा की बांसुरी स्‍वराज और चांदनी चौक सीट से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं।

दिल्ली में मतगणना की वजह से कुछ इलाकों में रूट डायवर्ट रहेगा, ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। दिल्‍ली में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 7 की 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। यही वजह है कि इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर बीजेपी को चुनौती दी है। गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा है। लेकिन बीजेपी का विजयरथ इस बार भी रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

नितिन गडकरी जीत के काफी करीब

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। नितिन गडकरी करीब 78 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 10वें राउंड की गिनती के बाद वह अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे से आगे हैं। नितिन गडकरी को अभी तक 4,07,836 वोट मिले हैं, जबकि ठाकरे को 3,28,985 मिला है।

शरद पवार और उद्धव आज आएंगे दिल्ली

लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो एनसीपी नेता शरद पवार और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे मंगलवार की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की कोई अहम बैठक होने वाली है। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस 11, उद्धव की शिवसेना 11 और शरद पवार की एनसीपी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

पीएम मोदी शाम 7 बजे जाएंगे भाजपा मुख्यालय

लोकसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर पीएम मोदी आज शाम को भाजपा हेडक्वार्टर जाएंगे। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए अभी 293 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन 232 सीटों पर आगे है।

नतीजों को देख एक्टिव हुए अमित शाह

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के अबतक के रिजल्ट को देखकर 400 पार के लक्ष्य से दूर रही भाजपा अब एक्टिव हो चुकी है। अमित शाह ने अब एनडीए के घटक दलों के नेताओं से बातचीत करना शुरू कर दिया है। अमित शाह ने जीतन राम मांझी से फोन पर बात की है। वहीं, उन्होंने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू से भी फोन पर बात की है। सूत्रों की मानें तो अमित शाह एनडीए के सभी दलों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही एनडीए की बैठक बड़ी बैठक हो सकती है और इसमें सरकार गठन के लिए चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

Income Tax Raid: पूड़ी-सब्जी बेचने वाले के घर इनकम टैक्स विभाग का छापा, करोड़ों की नगदी बरामद

कहां से किसने जीता चुनाव?
  • उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर से भाजपा के भोला सिंह की जीत.
  • राजस्थान की भिलवाड़ा सीट से भाजपा के दामोदार अग्रवाल की जीत.
  • कर्नाटक के बैंगलोर साउथ से तेजस्वी सूर्या की जीत.
  • लद्दाख सीट से भाजपा के वीरेंद्र कुमार की जीत हुई है.
  • मध्य प्रदेश की रतलाम सीट से अनिता नागरसिंह चौहान की जीत.
  • अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से भाजपा प्रत्याशी तपिर गाओ की जीत.
  • पंजाब के फतेहगड़ साहिब सीट से कांग्रेस नेता अमर सिंह की जीत.
  • शिमला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप की जीत.
  • हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौत की जीतकर्नाटक के मैसूर सीट से भाजपा के यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार की जीत.
  • राजस्थान के झालावाड़ बारां से भाजपा के दुष्यंत सिंह की जीत हुई है
  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन ब्रिजेश चौटा की जीत हुई है.
  • कर्नाटक के गुलबर्ग से कांग्रेस के राधाकृष्ण की जीत हुई.
  • असम के लखीमपुर से भाजपा के प्रधान बरुआ की जीत
  • हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी सेलजा की जीत
  • राजस्था के सिकर से सीपीएम कैंडिडेट अमराराम की जीत.
  • राजस्थान के पाली से भाजपा कैंडिडेट पीपी चौधरी की जीत.
  • मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी की जीत.
  • मध्य प्रदेश के मंडला से भाजपा प्रत्याशी फगन सिंग कुलास्ते की जीत.
  • असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सर्बानंद सोनोवाल की जीत.
  • मध्य प्रदेश के देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत.
  • राजस्थान के गंगानगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदोरा की जीत.
  • गुजरात के अहमदाबाद ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी हशमुखी भाई पटेल की जीत
  • हिमाचल के कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजीव की जीत.
  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय तामता की जीत।
एमपी में भाजपा का दिख रहा जलवा

मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है। गुना में तो ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीत भी चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा कैंडिडेट शंकर लालवाणी करीब 7 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि इसी सीट पर नोटा को 1,45,837 मिले हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी क्या है सीटों का स्टेटस

चुनाव आयोग के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भाजपा अब भी बहुमत से काफी दूर है। भारतीय जनता पार्टी अभी 241 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। वहीं अखिलेश की समाजवादी पार्टी यूपी में 34 सीटों पर आगे चल रही है। ममता बनर्जी की टीएमसी बंगाल में 31 सीटों पर आगे है। डीएमके 21 और टीडीपी 16 सीटों पर आगे है। नीतीश कुमार की जदयू 15 सीटों पर आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.