May 17, 2024, 1:23 pm

Jewar Toll Plaza: जेवर टोल प्लाजा पर दिखी कार सवार लड़कों की दबंगई, कर्मचारियों से की मारपीट…यहां देखें वीडियो

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday February 15, 2024

Jewar Toll Plaza: जेवर टोल प्लाजा पर दिखी कार सवार लड़कों की दबंगई, कर्मचारियों से की मारपीट…यहां देखें वीडियो

Jewar Toll Plaza: ग्रेटर नोएडा के जेवर टोल प्लाजा पर मारपीट से जुड़ी बड़ी खबर है। टोल प्लाजा पर कुछ कार सवार लड़कों ने वहां के कर्मचारियों से मारपीट की। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा ( Jewar Toll Plaza) का जेवर टोल प्लाजा जंग का मैदान बन गया। कार सवार युवकों ने फिल्मी स्टाइल में एक टोल कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गई। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नही लगा है, लेकिन जल्द ही आरोपियों की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिना टोल शुल्क दिए निकल रहे थे आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के रहने रविकरन की सोमवार को जेवर टोल प्लाजा पर ड्यूटी थी। रविकरन ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय कार सवार चार युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। युवक बिना टोल दिए कार निकालने के लिए कहने लगे। रविकरन ने बिना शुल्क दिए टोल बैरियर खोलने से मना कर दिया। इस बीच आरोपियों का टोलकर्मी से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

यह देखें वीडियो…

सीसीटीवी में कैद घटना, पुलिस तलाश में जुटी

मारपीट की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है की कार सवार लड़के कर्मचारियों को बेरहमी से दौड़ा दौड़ा कर पीट रहे हैं। पीड़ित कर्मचारियों ने आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रिंस, अभिषेक, प्रशांत और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की गाड़ी का नंबर ट्रेस कर पहचान का प्रयास कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.