May 2, 2024, 3:40 am

होली पर कैसे बचें टोने-टोटकों से ? इन उपायों से मिलेगा फायदा

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 16, 2022

होली पर कैसे बचें टोने-टोटकों से ? इन उपायों से मिलेगा फायदा

होली मस्ती वाला त्योहार है। खुशियों का.. प्यार का त्योहार है। लेकिन होली के समय ऊपरी चक्कर जैसे टोने-टोटके भी बहुत होते हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए, जलन से किसी का बुरा चाहते हैं तो टोने-टोटके करते है। देखा जाता है कि होली के समय ये सब बहुत ज्यादा होता। होली के समय ऐसी शक्तियां बहुत हावी भी होती है। ऐसे में होली के मौके पर इन सब चीजों से सावधानी बरतने की जरूरत है। ताकि आप स्वस्थ रहें और और ऐसी बुरी शक्तियों के प्रभाव में आने से बचें।

चौराहों पर देखकर चलें

होली या होली के अगले दिन पड़वा पर बहुत टोने-टोटके होते है। उस दिन घर से निकलें ही नहीं। अगर किसी काम से बाहर जाना पड़े तो चौराहे को सावधानी से पार करें। सड़क को देखकर चले। कहीं आपको टोने-टोटके का सामान दिखे जैसे- कांच,बाल,सुई, गुड़िया, काली या सफेद कोई भी चीज तो उसके पास न जाएं। और भगवान का ध्यान करते हुए वहां से निकल लें।

होलिका दहन के दिन सफेद कपड़े न पहनें

होली खेलने वाले दिन सफेद कपड़े पहनने का ट्रेंड बन गया है। लेकिन होलिका दहन वाले दिन सफेद कपड़े बिल्कुल न पहने। होलिका दहन वाले दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा हावी होती है। और सफेद कपड़े पहनने वालों पर हावी होती हैं। होलिका दहन वाले दिन सफेद कपड़े न पहनें।

किसी के हाथ से सफेद रंग की चीज न खाएं
ज्यादातर टोने-टोटके सफेद चीजों से होते हैं। होली पर लोग एक-दूसरे को पकवान खिलाते हैं। लोग खा भी लेते हैं। क्योंकि होली पर सभी एक-दूसरे के घर जाकर मिलते हैं। लेकिन आप खाने की सफेद चीज को नजरअंदाज करें। हो सकता है खाने की चीज के जरिए कोई टोना-टोटका कर दे।

सिर का बचाव करें
सिर पर किया हुआ टोना-टोटका जल्दी असर करता है। इसलिए अपने सिर का बचाव करें। सिर को ढंककर रखें। किसी को अपने सिर में हाथ न लगाने दें। अपने पास काली तिल को किसी कपड़े में बांधकर रखें। और सिर में हींग लगा लें। माचिस भी रखें अपने साथ। ये सभी चीजें टोने-टोटके से बचाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.