March 29, 2024, 2:23 am

होली की पूजा घर में लाएगी लक्ष्मी, दूर होगी परेशानियां। बस ये काम करें

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 16, 2022

होली की पूजा घर में लाएगी लक्ष्मी, दूर होगी परेशानियां। बस ये काम करें

होली देश का लोकप्रिय त्योहार है। लोग साल भर होली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। होलिका दहन 17 मार्च को  किया जाएगा। अगले दिन 18 मार्च को (धुलंडी) होली खेली जाएगी। होली पर किस तरह पूजा करें जिससे सभी परेशानियां दूर हो जाएं और घर में धन संपत्ति आए। त्योहारों पर पूजा-पाठ करने के अलग ही फायदे हैं। त्योहार पर विधि-विधान से पूजा का फल दोगुना मिलता है। इस बार की होली की पूजा आपके घर सुख-समृद्धि लाएगी।

होलिका भस्म से कैसे दूर होंगी परेशानी?

दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो परेशान न हो और अपनी परेशानी दूर नहीं करना चाहता हो। अपनी परेशानियां दूर करने के लिए लोग अलग-अलग नियम अपनाते हैं। लेकिन होलिका भस्म से कैसे दूर होंगी आपकी परेशानियां, कैसे घर आएगी धन-संपत्ति। आपको बताते हैं।

होलिका मां की भस्म का तिलक करें

होलिका मां की भस्म का तिलक करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। नकारात्मक सोच से मुक्ति मिलेगी। आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी। गंदे विचार नहीं आएगे। फैसले लेने की ताकत आएगी। आपका शौर्य बढ़ेगा।

होलिका दहन की भस्म घर में डालें
होलिका दहन की भस्म को घर के कोने-कोने में डाल दें। जगह-जगह थोड़ा-थोड़ा डाल दे। इससे घर का वातावरण सुखमय होगा। घर में लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे। घर में सकारात्मकता आएगी। जिस घर में खुशी का माहौल होता है वहां लक्ष्मी खुद ही वास करती हैं। घर से बीमारियां भी दूर होंगी।

होलिका दहन भस्म से नजर नहीं लगेगी

अगर किसी के घर छोटा बच्चा है और उसको बहुत नज़र लगती है। या घर के किसी भी सदस्य जो नजर जल्दी खाता हो तो वो इस बार एक बताशा, लौंग,एक पान का पत्ता घी में मिलाकर होलिका दहन में डाल दे। सारी नजर उतर जाएगी। और नजर नहीं लगेगी। होलिका दहन की भस्म को ताबीज में पहन लें। आपको बहुत फर्क महसूस होगा।

बीमारियां होंगी दूर
लंबे समय से कोई बीमारी आपको परेशान कर रही है तो। होलिकादहन की भस्म लगा लें। कुछ देर बाद होलिका मां का ध्यान करके नहा लें। आपकी बीमारी दूर होगी।

होलिकादहन भस्म को शिवलिंग पर चढ़ाएं

होलिकादहन भस्म को जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आपकी कुंडली में जो दोष हैं वो दूर होंगे। राहु-केतू के प्रकोप से बचोगे । कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.