May 3, 2024, 2:52 pm

UP School Closed: भीषण ठंड और कोहरे के कारण बढ़ाई गईं स्कूलों में छुट्टियां, 16 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday January 14, 2024

UP School Closed: भीषण ठंड और कोहरे के कारण बढ़ाई गईं स्कूलों में छुट्टियां, 16 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

UP School Closed: ग्रेटर नोएडा में समेत पूरे यूपी ने भयंकर ठंड पड़ रही है। भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा में भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। शीतलहर और भीषण गलन से लोग परेशान दिखे। यही वजह है कि रविवार को भी गलन महसूस की जा रही है।बीते मंगलवार से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। दिन का पारा लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Advertisement
Advertisement

सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भीषण गलन रही। बर्फीली हवाओं ने परेशान किया। बंद स्थानों पर गलन की वजह से काम करना मुश्किल हो गया। उंगलियां जाम हो गईं। सुबह हल्के कोहरे की वजह से जरूरी कार्य से निकलने वाले ठिठुरने को मजबूर हुए।दोपहिया पर चलने वालों को मफलर, जैकेट और दस्ताने भी नाकाफी लगे। करीब नौ बजे तक दृश्यता बढ़ी लेकिन आसमान में छाई धुंध लगातार बनी रही। पूरा दिन गलन और सर्दी के सितम में बीता।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराए 5 ट्रक

रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हैं। यह नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा। बीते चार दिन से शहर में कोल्ड-डे-कंडीशन के हालात हैं। मौसम विभाग ने रविवार को कोल्ड-डे-कंडीशन का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना जताई है। घना या बहुत घना कोहरा रहेगा। शुक्रवार को 12 बजे ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 328 व नोएडा का 308 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.