April 28, 2024, 11:50 pm

Greater Noida News: टॉर्चर से तंग आकर व्यापारी ने की थी खुदकुशी..फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज…

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday December 5, 2023

Greater Noida News: टॉर्चर से तंग आकर व्यापारी ने की थी खुदकुशी..फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज…

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जगवीर की लाश पेड़ पर लटकी मिलने के बाद पुलिस ने पहले घर की लड़ाई झगडे में जान देने की बात कही थी। लेकिन अब सुसाइड का वीडियो सामने आने पर फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज किया गया है।

क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर निवासी व्यापारी जगवीर राठी के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो सामने आया है। जिसमें जगवीर ने फैक्टरी संचालक महेश सिंगला पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पांच अक्तूबर को जगवीर की लाश पेड़ पर लटकी मिलने के बाद पुलिस ने पहले पारिवारिक लड़ाई झगडे में जान देने की बात कही थी। लेकिन अब सुसाइड वीडियो सामने आने पर फैक्टरी संचालक पर केस दर्ज किया गया है।
पांच नवंबर को गामा-1 सेक्टर में रहने वाले व्यापारी जगवीर राठी की लाश ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली थी। परिजन पोस्टमार्टम के बाद जगवीर की लाश को हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद परिजन वहीं रूक गए। इसी 28 नवंबर को जब परिजन वापस ग्रेटर नोएडा पहुंचे तो उन्होंने जगवीर राठी के मोबाइल की जांच पड़ताल की। मोबाइल में जगवीर राठी ने जान देने से पहले का वीडियो मिली। इस वीडियो में जगवीर राठी ने कासना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्टरी के मालिक महेश सिंगला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जगवीर राठी ने कहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार महेश सिंगला है। पुलिस ने वीडियो सामने आने पर महेश सिंगला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published.