May 14, 2024, 6:38 am

Greater Noida News: रोडवेज बसों को ग्रेनो में ही मिलेगी सीएनजी, डिपो परिसर में लगेगा सीएनजी पंप

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday January 26, 2024

Greater Noida News: रोडवेज बसों को ग्रेनो में ही मिलेगी सीएनजी, डिपो परिसर में लगेगा सीएनजी पंप

Greater Noida News: नोएडा में रोडवेज बसों को सीएनजी गैस उपलब्ध कराने को लेकर बड़ी खबर है। तीन माह बाद रोडवेज बसों को सीएनजी गैस ग्रेनो में ही मिलेगी। इसके लिए डिपो परिसर में सीएनजी पंप बनाने का काम अप्रैल तक पूरा होगा और नोएडा डिपो का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। बुलंदशहर, मुरादाबाद, बदायूं, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, संभल,  कोटद्वार आदि रूट की बसों को फिलिंग के लिए उल्टे नोएडा जाना होता था। इससे समय और सीएनजी दोनों की ही बर्बादी होती है। डिपो में 153 बसें हैं। 304 ड्राइवर हैं और करीब 274 परिचालक हैं।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा में रोडवेज के ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों को सीएनजी भरवाने के लिए नोएडा का चक्कर नहीं लगाना होगा। अंतरराज्यीय बस अड्डे पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विभाग के मुताबिक फिलिंग स्टेशन का निर्माण अप्रैल तक पूरा करके रोडवेज को सौंप देने की तैयारी है। अभी तक ग्रेनो डिपो की उस रूट की बसें जिनके रास्ते में नोएडा नहीं पड़ता है, उनको भी सीएनजी फिलिंग के लिए पहले नोएडा जाना होता था। उसके बाद वह लौटकर ग्रेटर नोएडा आकर अपने गंतव्य की ओर जाती थीं। बुलंदशहर, मुरादाबाद, बदायूं, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, संभल, हपुड़, कोटद्वार आदि रूट की बसों को फिलिंग के लिए उल्टे नोएडा जाना होता था। इससे समय और सीएनजी दोनों की ही बर्बादी होती है। डिपो में 153 बसें हैं। 304 ड्राइवर हैं और करीब 274 परिचालक हैं।

Advertisement
Advertisement

लगाए जायेंगे दो फिलिंग प्वाइंट

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) ने बस अड्डे पर सीएनजी के दो पंप लगाने की अनुमति ग्रेटर नोएडा डिपो को दी थी। अब डिपो परिसर में फिलिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा डिपो में रोडवेज की बसों के लिए सीएनजी फिलिंग स्टेशन बन जाने से बसों की दूरी तक जाने की क्षमता भी बढ़ जाएगी। नोएडा से बसों में सीएनजी भरवाने पर बसें 400 किलोमीटर तक जाती हैं। ग्रेटर नोएडा में सीएनजी भरवाने पर 480 किलोमीटर तक बसें जाएंगी। सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनाए जाने का काम डिपो परिसर में शुरू हो गया है। निजी एजेंसी इस काम को अप्रैल तक समाप्त करने का दावा कर रही है। इसके बाद यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: पीएम मोदी ने दिया तोहफा : ग्रेनो में लगेंगी 1838 करोड़ की परियोजनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published.