July 27, 2024, 8:46 am

Greater Noida News: इस सोसाइटी में 52 साल की महिला ने कूद कर की सुसाइड, जानें क्या थी वजह

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 2, 2024

Greater Noida News: इस सोसाइटी में 52 साल की महिला ने कूद कर की सुसाइड, जानें क्या थी वजह

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में एक बुजुर्ग महिला की सुसाइड करने की खबर को सुनकर कर कोई हैरान हो रहा है। क्योंकि इस बार सुसाइड किसी बच्चे या जवान व्यक्ति ने नही बल्कि एक 52 साल की बुजुर्ग महिला ने की है। महिला ने पंचशील ग्रीन 1 में एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जैसे ही कोई ठोस जानकारी मिलती है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित पंचशील ग्रीन्स वन हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। महिला की उम्र करीब 52 साल थी। महिला ने अपने टावर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आखिर महिला ने क्यों की आत्महत्या..

यह एक बड़ा प्रश्न है, की भला ऐसी क्या वजह रही जिसके कारण एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान देनी पड़ी।अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया, लेकिन बताया जा रहा है कि वह काफी समय से परेशान थी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। जैसे ही कोई ठोस जानकारी मिलती है पुलिस उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें…

Health News: क्या होता है सर्वाइकल कैंसर, कैसे यह महिलाओं के लिए बेहद परेशानी वाली वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published.