May 17, 2024, 2:01 pm

नोएडा : AOA की बड़ी पहल, व्हीलचेयर के बाद सीसीटीवी पर नजर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 27, 2022

नोएडा : AOA की बड़ी पहल, व्हीलचेयर के बाद सीसीटीवी पर नजर

नोएडा (Noida) के सेक्टर 74 स्थित ग्रैंड अजनारा सोसाइटी (Grand Ajnara Society) की AOA ने बड़ी पहल की है। बीमार और बुजुर्गों की मदद के लिए AOA की पहल पर 14 नए व्हीलचेयर्स खरीदे गए हैं। AOA के अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया है कि यह फैसला रेजिडेंट्स के हित में लिया गया है। कई बार लोग परेशान हो जाते थे व्हील चेयर के नहीं मिलने से। अब ग्रैंड अजनारा सोसाइटी के 14 टॉवर्स में से हर टावर के नीचे एक व्हीलचेयर रखा रहेगा ताकि बीमार और बुजुर्ग लोगों को कोई परेशानी ना हो।

निवासियों के हित में AOA हमेशा खड़ी है– विवेक सिंह,AOA अध्यक्ष

सबसे खास बात यह है कि AOA ने व्हीलचेयर खरीदने के लिए यह रकम लिफ्ट में लगे एलसीडी एडवरटाइजमेंट, प्रॉपर्टी डीलर की फीस और वेंडर्स कमीशन से आए रकम से खरीदी है। AOA ke अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया है कि आगे भी वह जनहित के मुद्दों पर AOA काम करते रहेगी और रेजिडेंट्स के हित में फैसला लेकर उन्हें सहूलियत देगी। AOA अगला टारगेट ग्रैंड अजनारा सोसाइटी के चारों और सीसीटीवी लगाना है ताकि गाड़ियों में से लैपटॉप चोरी की घटनाएं ना हो, साथ ही साथ पुलिस की भी मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.