July 27, 2024, 8:01 am

Ghaziabad News: पत्नी के मर्डर के बाद इंजीनियर ने की सुसाइड, जानें क्या है पूरा मामला

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday January 3, 2024

Ghaziabad News: पत्नी के मर्डर के बाद इंजीनियर ने की सुसाइड, जानें क्या है पूरा मामला

Ghaziabad News: गाजियाबाद से मर्डर और सुसाइड का एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के कौशांबी में इंजीनियर ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले इंजीनियर ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर बेटे को मारने की कोशिश की। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी गौरव शर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी रावत और डेढ़ साल के बच्चे अविरल के साथ गाजियाबाद के डीएलएफ फेज-3 में हंसी खुशी रहते थे। घर से आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद भी सूखे नशे ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद होता रहता था।ऐसे में दोनों गुरुग्राम से आगरा शिफ्ट करने वाले थे। गौरव के माता-पिता भी पूर्व में आत्महत्या कर चुके हैं। गौरव के आगरा में दो मकान हैं। यह दोनों मकान उन्होंने किराये पर दे रखे थे। इन्हीं में से एक मकान को अब गौरव ने अपने लिए खाली कराया था।आगरा यूपी निवासी लक्ष्मी के पिता और गौरव के ससुर राजेश रावत ने बताया कि तीन साल पहले बीए पास बेटी की शादी इंजीनियर गौरव शर्मा के साथ धूमधाम से की थी। उन्होंने बताया कि गौरव के आगरा में दो मकान हैं और खेती के लिए भी सात एकड़ जमीन भी है।

Advertisement
Advertisement

राजेश ने बताया कि गौरव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में वैल्यु लगाने का काम करते थे। बीच में कई बार गौरव अपनी परेशानी बताकर उनसे पैसे मांगते थे। इस पर उन्होंने एक माह पूर्व ही उसे 50 हजार रुपये दिए थे।राजेश रावत ने बताया कि दामाद ने एक माह पहले नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहते थे। चार दिन पहले उसकी बेटी और दामाद से बात हुई थी। इस पर उन्होंने दोनों को गुरुग्राम से आगरा आने को कहा था। इसके लिए उन्होंने अपने आगरा के किराये पर दिए एक मकान को खाली करा दिया था।

दोनों को 20-25 दिन में आगरा शिफ्ट होना था। ससुर ने बताया कि गौरव शर्मा नशे के आदी थे। वह कई प्रकार के नशे का सेवन करते थे। रावत के अनुसार नशे की खातिर ही आरोपी ने उसकी बेटी की निर्मम तरीके से हत्या की है। बेटी के डेढ़ साल के बेटे को मारने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नशे के कारण गौरव को नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराना पड़ा था। आरोपी चरस, सुल्फा और गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करता था।

गौरव के माता-पिता भी कर चुके हैं आत्महत्या

राजेश रावत ने बताया कि गौरव के माता-पिता भी सुसाइड कर लिए थे। अब उनका बेटा भी अपनी पत्नी की हत्या के साथ सुसाइड कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले पता होता तो गौरव के साथ बेटी की शादी नहीं करते। तीन बेटियों के पिता राजेश ने बताया कि इस वारदात से वह टूट चुके हैं। उनका कहना है कि बेटी ने कभी अपनी परेशानी उन्हें नहीं बताई।

यह भी पढ़ें…

Greater Noida News: AOA ने रोकी बच्चों की योग क्लास, जानें क्या है वजह

डेढ़ साल के मासूम की कौन करेगा देखभाल

राजेश का आरोप है कि गौरव ने बेटी की हत्या करने के बाद उसके डेढ़ साल के बेटे को भी मारने का प्रयास किया। इसके सिर पर भी चोट के निशान हैं। उनका कहना है कि अभी बच्चा अस्पताल में भर्ती है। गौरव के घर पर उसके चाचा प्रेमचंद बचे हैं। ऐसे में बच्चे की देखभाल उन्हें ही करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.