May 12, 2024, 4:48 pm

Flower Show In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लीजिए मुगल गार्डन का मजा, इन तीन दिनों में बच्चों के साथ उठायें लुफ्त

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday February 6, 2024

Flower Show In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लीजिए मुगल गार्डन का मजा, इन तीन दिनों में बच्चों के साथ उठायें लुफ्त

Flower Show In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अक्सर ही समय समय पर निवासियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न आयोजन होते रहते हैं। इस बार ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) में तीन दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन होने वाला है। इससे ग्रेटर नोएडा एक बार फिर फूलों की खुशबू से महक उठेगा। प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 08, 09 और 10 मार्च को होने जा रहा है। इस वर्ष का थीम पुष्प डहेलिया को रखा गया है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा  (Flower Show In Greater Noida) में सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) में तीन दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन होने वाला है। इससे ग्रेटर नोएडा एक बार फिर फूलों की खुशबू से महक उठेगा। प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 08, 09 और 10 मार्च को होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त के प्रयास से इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को पुष्प प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। इस वर्ष का थीम पुष्प डहेलिया है।

प्रदर्शनी में लाइव संगीत के साथ नृत्य कला का होगा संगम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस वर्ष पश्चात पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस बार की पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की तमाम प्रजाति के साथ ही फूलों की खेती के विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केप, सजावट आदि देखने को मिलेगी। इसके अलावा लाइव संगीत और नृत्य-कला का कार्यक्रम होगा। आगंतुकों को वनस्पतियों के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों से शैक्षिक कार्यशालाओं और इंटरेक्टिव सेशन का भी आयोजन किया जाएगा।

बागवानी और लैंड स्कैपिंग पर होगी प्रतियोगिता

फूलों की डिजाइन, बागवानी और लैंड स्कैपिंग पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा वासियों से आगामी फ्लावर शो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें…

Dog Breeding News: अगर आप भी हैं कुत्ता पालने के शौकीन…तो जरूर पढ़ें ये ख़बर

थीम फ्लावर डहेलिया की विशेषताएं

डहेलिया कंद पौधों (tuberous plants) का एक जीन्स है और सूरजमुखी, डेज़ी, गुलदाउदी, जिन्निया भी इससे संबंधित प्रजातियों में शामिल हैं। डहेलिया का फूल इन्द्रधनुष के रंगों का होता है और फूल का आकार 2 इंच से अधिक होता है। इसकी बहुत सारी वैरायटी होती है जिनमें से अधिकांश किस्मे 4 से 5 फीट लम्बी होती है।आजकल, डहलिया का व्यापक रूप से आर्थिक उद्देश्यों में भी उपयोग किया जाता था: भूनिर्माण में, पुष्प विज्ञान में कटे हुए फूल के रूप में, दवा उद्योग, कॉस्मेटिक, भोजन और रंगों के के लिए कच्चे माल के रूप में। इस सजावटी और औषधीय पौधे की कंदीय जड़ें और फूल दोनों का उपयोग चिकित्सीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.