May 2, 2024, 5:13 am

मुश्किल में अशोक गहलोत, बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 20, 2022

मुश्किल में अशोक गहलोत, बेटे के खिलाफ केस दर्ज

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत के खिलाफ केस दर्जनकिया गया है। नासिक के गंगापुर थाने में 17 मार्च को एक FIR दर्ज करवाया गया है। इस एफआईआर में वैभव गहलोत के अलावा 14 अन्य लोग भी शालिम हैं।

क्यों दर्ज हुई FIR ?

नासिक के कारोबारी सुशील भालचंद्र पाटिल ने कोर्ट के ज़रिए ये मामला दर्ज करवाया, जिसमें वैभव के ख़िलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। पाटिल ने आरोप लगाया है कि ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है। एफआईआर के मुताबिक मुख्य आरोपी गुजरात कांग्रेस के सचिव सचिन पुरुषोत्तम वालेरा हैं।

वैभव गहलोत की सफाई

इस मामले की जानकारी होने से वैभव गहलोत ने साफ इंकार कर दिया है। साथ ही यह भी कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नज़दीक आएगा। आरोप -प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहेगा।

BJP ने क्या कहा ?

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने एक ट्वीट करके कहा कि मुख्यमंत्री के सुपुत्र का नाम इन मराठी ख़बरों में सुनाई दे रहा है, सीएम को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राजस्थान की जनता सिर्फ़ सच्चाई जानना चाह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.