May 2, 2024, 5:26 am

Delhi News: CISF के जवान ने फ्रांसीसी नागरिक की CPR देकर बचाई जान, एयरपोर्ट पर हो गया था बेहोश

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday January 29, 2024

Delhi News: CISF के जवान ने फ्रांसीसी नागरिक की CPR देकर बचाई जान, एयरपोर्ट पर हो गया था बेहोश

Delhi News: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मी की समय पर की गई सुझबुझ से एक फ्रांसीसी यात्री की जान बच गई। कर्मचारी ने फर्श पर गिरे एक यात्री को सीपीआर देकर जान बचाई। बाद में यात्री को होश आ गया और उसमें सुधार के लक्षण दिखे। सीआईएसएफ के जवान की इस सूझबूझ की हर कोई तारीफ कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मी की समय पर कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। कर्मचारी ने फर्श पर गिरे एक यात्री को सीपीआर देकर जान बचाई। बाद में यात्री को होश आ गया और उसमें सुधार के लक्षण दिखे। सीआईएसएफ के जवान की इस सूझबूझ की हर कोई तारीफ कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

CISF के उप निरीक्षक पुनीत कुमार तिवारी ने शुक्रवार सुबह 11.40 बजे देखा कि एक बुजुर्ग यात्री बेहोश होकर फर्श पर गिर रहा है। उन्होंने तुरंत यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। उन्होंने तुरंत मेदांता अस्पताल कॉल कर दिया और एक डॉक्टर भी वहां पहुंचे और यात्री को प्रारंभिक उपचार दिया। बाद में यात्री को होश आ गया और उसमें सुधार के लक्षण दिखे। इसके बाद डॉक्टर ने यात्री को अपनी यात्रा जारी रखने के लिए फिट घोषित कर दिया। बाद में यात्री की पहचान 63 वर्षीय बर्ट्रेंड पैट्रिक के रूप में हुई। वह एक फ्रांसीसी नागरिक था और विस्तारा की उड़ान से पेरिस जा रहा था।

यह भी पढ़ें…

Noida News: फ्लैट बायर्स के लिए खुशखबरी, चार दिन बाद शुरू होगी फ्लैट्स की रजिस्ट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published.