September 8, 2024, 6:07 am

Delhi NCR Weather Update: गर्मी से राहत नहीं, जीना हुआ बेहाल…आसमान से बरस रही आग

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday June 14, 2024

Delhi NCR Weather Update: गर्मी से राहत नहीं, जीना हुआ बेहाल…आसमान से बरस रही आग

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर के इलाकों में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी और लू के चलते लोगों का जीना बेहाल हो गया है। तापमान में आने वाले दिनों में कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे है।

बतादें, दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। लू के चलते लोगों की दिनचर्या में काफी कठिनायों आ रही है। तापमान में आने वाले दिनों में कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे है। मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है।

लू से करें बचाव

मौसम विभाग के मुताबिक लू आने वाले दिनों में भी लोगों को ऐसे ही परेशान करेगी। भीषण गर्मी के चलते लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे है। आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है। लू के साथ-साथ गर्म हवाएं के चलने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का तापमान

आने वाले दिनों में भी गर्मी के चलते तापमान में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…

Human Flesh in Ice Cream: आइसक्रीम में निकली इंसानी उंगली, मचा बवाल…छानबीन में जुटी पुलिस

बिजली और पानी की किल्लत से लोग परेशान

मौसम जिस तरह से आग उगल रहा है, उसके चलते लोगों को बिजली और पानी की किल्लतों का सामना भी करना पड़ रहा है। गर्मी के इस प्रकोप से जलस्तर कम हो गया है, जिससे पानी की किल्लत हो रही। वहीं, गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर्स में आग के कारण बिजली कई घंटे गुल रहती है। इससे निवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.