July 3, 2024, 3:36 pm

Crime News: बिल्डिंग में थे 40 लड़के, 33 लड़कियां करते थे ये काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday July 1, 2024

Crime News: बिल्डिंग में थे 40 लड़के, 33 लड़कियां करते थे ये काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Crime News: नोएडा पुलिस ने हाल ही में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले अधिकांश लड़के-लड़कियां नागालैंड के रहने वाले हैं। ये लोग नोएडा और गाजियाबाद में किराये के मकान में रहते थे। यह सभी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते थे। अमेरिकी लोगों से अंग्रेजी में बात कर वह उन्हें झांसे में ले लेते थे और ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

क्या है पूरा मामला

बतादें, उत्तर प्रदेश (Crime News) के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने के मामले में रविवार को छह और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 79 हो गई। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को 40 लड़के और 33 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 90 में भूटानी एंथम बिल्डिंग से संचालित इस कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-142 पुलिस थाने की एक टीम ने अभियान में 45 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें…

Free Electricity Scheme: नोएडा में फ्लॉप हुई PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जानें पूरी खबर

ज्यादातर लड़के-लड़कियां नागालैंड के रहने वाले

पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले अधिकांश लड़के-लड़कियां नागालैंड के रहने वाले हैं। ये लोग नोएडा और गाजियाबाद में किराये के मकान में रहते थे। यह सभी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते थे। अमेरिकी लोगों से अंग्रेजी में बात कर वह उन्हें झांसे में ले लेते थे और ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है।गिरफ्तार लोगों में से 61 लड़के-लड़कियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जबकि 12 मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.