April 25, 2024, 9:37 am

Corona Updates: दिल्ली का हाल हुआ बेहाल, 24 घंटे में 1009 मामले, पूरे भारत में फैल रहा कोरोना का खतरा

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 21, 2022

Corona Updates: दिल्ली का हाल हुआ बेहाल, 24 घंटे में 1009 मामले, पूरे भारत में फैल रहा कोरोना का खतरा

Corona updates: एक बार फिर कोरोना (Corona) के बढ़ते मामले दिल्ली के लोगों को डराने लगा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,009 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं 1 मरीज की मौत हो गई। हालांकि 314 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 5.70% के साथ एक्टिव केसेज बढ़कर 2,641 पर पहुंच गए हैं। ये बढ़ते खतरें का इशारा है। कोरोना से बचने का इशारा है।

इसी बीच कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली में मास्क लगना को कम्पलसरी कर दिया गया है। अगर कोई इंसान मास्क नहीं लगता तो उस जुर्माना भी देना पड़ेगा। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने ये फैसला अपनी बैठक में लिया। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। स्कूल और अन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद नहीं होंगे। DDMA के मुताबिक कोविड-19 के नए वैरिएंट B. 1.10, B.1.12 के शुरुआती संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

कई शहरों का हाल
लगभग सभी शहरों में कोरोना ने अपना घर बना लिया है। खासकर मुम्बई में। बता दें, पिछले 45 दिन में मुंबई में सबसे ज्यादा नए केस आए है। बीते 24 घंटे में मुंबई में कोविड के 85 नए मामले आए। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो कुल 137 नए केस दर्ज किए गए। तीन की मौत हुई। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 660 हो गए।

मिला 5 प्रदेशों को लेटर
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को दोबारा लेटर लिखा है। इस लेटर में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उपाय और निगरानी के लिए कहा गया।

पूरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,067 नए मामले सामने आए, 1,547 लोग डिस्चार्ज हुए और 40 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

यह भी पढ़ें :- Corona: स्कूली बच्चों के लिए बढ़ा खतरा! गाज़ियाबाद के 36 कोरोना संक्रमितों में 10 बच्चे शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published.